देश

‘TMC का मतलब है तू, मैं और करप्शन’, पीएम नरेंद्र मोदी ने ममता बनर्जी की सरकार पर साधा निशाना

पश्चिम बंगाल इन दिनों राजनीति के केद्र में बना हुआ है। भारतीय जनता पार्टी के लिए भी बंगाल को जीतना अहम चुनौती बना हुआ है। एक तरफ जहां ममता बनर्जी सरकार की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है, वहीं दूसरी तरफ पीएम नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के कृष्णा नगर में रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने टीएमसी पर खुलकर निशाना साधा। उन्होंने इस दौरान जनता को टीएमसी के नाम का असली मतलब बताया। उन्होंने कहा कि अब इसका मतलब तू, मैं और करप्शन है। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी की सरकार ने पश्चिम बंगाल के नाम को खराब किया है। हर तरह की योजना में यहां घोटाले देखने को मिलते हैं। येजनाएं हमारी होती हैं लेकिन वो उनपर अपना स्टीकर लगा देते हैं। गरीबों का हक छीनने से भी वो नहीं हिचकिचाते।

टीएमसी पर पीएम मोदी ने साधा निशाना

उन्होंने इस दौरान कहा कि ये धरती भगवान श्रीकृष्ण भगवान श्रीकृष्ण भक्ति के परम प्रचारक चैतन्य महाप्रभु की जन्मस्थली है। चैतन्य महाप्रभु के चरणों में नमन करता हूं। मेरा सौभाग्य है कि भगवान श्रीकृष्ण ने जो द्वारकानगरी बसायी थी, जो समुद्र के अंदर डूब चुकी थी, अभी कुछ दिन पहले मुझे समुद्र की गहराई में जाकर इस पुरातन श्रीकृष्ण भूमि को नमन करने का सौभाग्य मिला। संदेशखाली मामले पर उन्होंने कहा कि बंगाल में तो ये स्थिति है कि यहां पुलिस नहीं, बल्कि अपराधी ये तय करते हैं कि उन्हें कब सरेंडर करना है और कब गिरफ्तार होना है।

ममता बनर्जी सरकार की बढ़ रहीं मुश्किलें

बता दें कि एक तरफ जहां पीएम मोदी ममता बनर्जी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोले हुए हैं। वहीं दूसरी तरफ कुणाल घोष ने भी टीएमसी से इस्तीफा दे दिया है और उन्होंने सुदीप बनर्जी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने ईडी और सीबीआई से मांग की है कि सुदीप बनर्जी के बैंक खातों की जांच कराई जाए। वहीं दूसरी तरफ संदेशखाली मामले में पहले ही ममता बनर्जी सरकार की काफी किरकिरी हो चुकी है। इस मामले में भाजपा लगातार ममता बनर्जी सराकर को घेरे हुए हैं। बीते दिनों पश्चिम बंगाल पुलिस ने इस मामले के आरोपी शाहजहां शेख को गिरफ्तार किया था। हालांकि भाजपा की तरफ से ये कहा कि शाहजहां शेख ममता बनर्जी की पुलिस की सेफ कस्टडी में है।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button