देश

‘अब हम इधर-उधर नहीं होने वाले, मैं हमेशा NDA के साथ रहूंगा’, औरंगाबाद की रैली में PM मोदी से बोले CM नीतीश

औरंगाबाद (बिहार)। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को आश्वासन दिया कि वह हमेशा राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के साथ बने रहेंगे। औरंगाबाद जिले में प्रधानमंत्री मोदी द्वारा 21,400 करोड़ रुपये की परियोजनाओं के अनावरण समारोह के अवसर पर जनसभा को संबोधित करते हुए कुमार ने कहा, ‘‘मुझे विश्वास है कि राजग गठबंधन आगामी लोकसभा चुनाव में 400 से अधिक सीटें जीतेगा। मैं आपको (प्रधानमंत्री) भरोसा दिलाता हूं कि अब मैं हमेशा राजग में रहूंगा।’’

नीतीश कुमार ने पिछले महीने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेतृत्व वाले महागठबंधन को छोड़ अपने पुराने सहयोगी भाजपा नीत राजग में लौट आए थे। उन्होंने कहा, ‘‘हम बिहार में आपका (प्रधानमंत्री मोदी) स्वागत करते हैं। बिहार में खूब विकास हो रहा है। मुझे विश्वास है कि अब चीजें तेजी से आगे बढ़ेंगी और राज्य विकास की नयी ऊंचाइयों पर पहुंचेगा। प्रदेश के लोग अब आर्थिक रूप से अधिक सशक्त महसूस करेंगे।’’

वहीं बिहार के उपमुख्यमंत्री और भाजपा की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केंद्र में यह पहली सरकार है, जिसने 2014 से 2019 और अभी तक लोगों से किए सभी वादों को पूरा किया है। पिछले 75 वर्षों में केंद्र की किसी भी सरकार ने ऐसा नहीं किया। ये प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी है।’

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button