उत्तर प्रदेशलखनऊ

104 किमी लंबे आउटर रिंग रोड का पीएम मोदी ने किया उद्घाटन, राजनाथ सिंह बोले- अटल जी का सपना हो रहा साकार

पीएम मोदी ने वर्चुअल तरीके से NHAI की विभिन्न परियोजनाओं का किया लोकार्पण, लखनऊ में रक्षामंत्री समेत सीएम योगी और दोनों डिप्टी सीएम रहे मौजूद

लखनऊ। पीएम मोदी ने वर्चुअल तरीके से आज सोमवार को NHAI की परियोजनाओं का लोकार्पण किया। वहीं लखनऊ के गोमतीनगर के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, सीएम योगी आदित्यनाथ ने राजधानी से ₹3,666 करोड़ की 206 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास किया।

इस मौके पर रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन के रक्षा प्रौद्योगिकी एवं परीक्षण केंद्र, अटल बिहारी वाजपेयी चिकित्सा विश्वविद्यालय एवं उत्तर प्रदेश स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ फॉरेंसिक साइंसेज का भी लोकार्पण हुआ।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने सीएम योगी की जमकर तारीफ की और कहा कि मुख्यमंत्री जी यूपी में बहुत अच्छा काम कर रहे हैं। उनका काम प्रदेश में धरातल पर दिख रहा है।

रक्षामंत्री ने कहा कि आज हम उटल जी का सपना पूर्ण हो रहा है। अटल जी ने ही लखनऊ के लिए आउटर रिंग रोड का सपना देखा था जिससे राजधानी के लोगों को जाम से मुक्ति मिले। रक्षामंत्री ने कहा कि इस रिंगरोड के बन जाने से एक लाख से अधिक वाहन बाहर ही बाहर निकल जाएंगे।

वहीं सीएम योगी ने भी कार्यक्रम में अपने विचार रखे। कार्यक्रम में दोनों डिप्टी क्रमश: केशव प्रसाद मौर्य, बृजेश पाठक ने भी अपने विचार रखे।

इस मौके पर कार्यक्रम में केंद्रीय राज्यमत्री कौशल किशोर समेत, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी समेत कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना आदि उपस्थित रहे।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button