देश

अब राजनीति में उतरेगी सुनीता केजरीवाल, लोकसभा चुनाव प्रचार के साथ होगी शुरुआत

नई दिल्ली: सीएम अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल की सक्रियता लगातार बढ़ रही है. केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद अब सुनीता मीडिया के सामने आकर ना सिर्फ पति को लेकर अपडेट दे रही हैं बल्कि भावुक अपीलों के जरिए लोकसभा चुनाव से पहले केजरीवाल के लिए समर्थन जुटाने की भी पूरी कोशिश करती दिख रही हैं. अरविंद केजरीवाल की गैर मौजूदगी में सुनीता केजरीवाल अब राजनीति के मैदान में उतरेंगी. इसकी शुरुआत लोकसभा चुनाव प्रचार के साथ ही होने जा रहा है.

चुनाव प्रचार करेंगी सुनीता केजरीवाल: पार्टी से मिली जानकारी के अनुसार लोकसभा चुनाव प्रचार के लिए पार्टी ने जो प्लान तैयार किया है सुनीता केजरीवाल इससे जुड़ेंगी. वह दिल्ली व पंजाब समेत अन्य लोकसभा सीट जहां पर आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी हैं वहां पर जाकर चुनाव प्रचार करेंगी. वहीं लोकसभा चुनाव में बीजेपी को टक्कर देने के लिए विपक्षी दलों का इंडिया गठबंधन, केजरीवाल की गिरफ्तारी को लेकर 31 मार्च को दिल्ली के रामलीला मैदान में रैली करने वाली है. इस रैली में अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल भी मंच पर मौजूद होंगी.

सुनीता केजरीवाल मुख्यमंत्री का नया चेहरा: सुनीता तमाम पार्टी के राजनेताओं के साथ जनता के सामने अपनी बात रखेंगीं. इसे सुनीता के राजनीति में आने की सॉफ्ट लॉन्चिंग के रूप में भी देखा जा रहा है. सियासी गलियारों में चर्चा है कि पति अरविंद केजरीवाल की जगह सुनीता केजरीवाल ही आने वाले समय में मुख्यमंत्री का चेहरा होंगी. दिल्ली में जब भी चुनाव हुए सुनीता केजरीवाल प्रचार के लिए केजरीवाल के साथ में उतरी हैं.

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button