उत्तर प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

DRDO का ‘लड़ाकू हेलिकॉप्टर’ गायब, 1 साल तक अफसरों को भनक तक नहीं लगी, अब मचा हड़कंप

लखनऊ: वृंदावन योजना में डिफेंस एक्सपोस्ट स्थल में लगाया गया DRDO का लड़ाकू हेलिकॉप्टर का डिस्प्ले मॉडल गायब हो गया है. फरवरी 2020 में वृंदावन योजना में डिफेंस एक्सपो स्थल में रक्षा मंत्रालय से जुड़ा डिफेंस का बड़ा आयोजन किया गया था. जिसमें डिफेंस रिसर्च एंड डिवेलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन (DRDO) में बना एक लड़ाकू चिनूक हेलिकॉप्टर का मॉडल डिस्प्ले किया गया था. यह मॉडल करीब 65 क्विंटल स्क्रैप के साथ बनाया गया था और करीब 45 लाख रुपये लागत आई थी. हेलिकॉप्टर मॉडल गायब होने की जानकारी अफसरों को भी नहीं है. कोई भी अफसर इसके बारे में कुछ भी बता पाने से बच रहा है. नगर निगम के अफसरों ने इसकी जांच कराने की बात कही है.

उल्लेखनीय है कि डिफेंस एक्सपो स्थल में आने वाले लोगों को सेना के प्रति आकर्षित करने को लेकर कई तरह के मॉडल प्रदर्शित किए गए थे. लेकिन एक मॉडल पूरी तरह से स्थापित कर दिया गया था. DRDO में बनाया गया चिनूक हेलिकॉप्टर का मॉडल एंट्री गेट के पास में ही स्थापित किया गया था. एक्सपो में आने वाले दर्शकों ने चिनूक हेलिकॉप्टर के इस डिस्प्ले मॉडल के साथ सेल्फियां भी ली. कार्यक्रम समाप्त होने के बाद हेलिकॉप्टर लोहे के मजबूत प्लैटफॉर्म पर लगातार यहां लगा रहा. लेकिन अब कुछ समय से वह गायब हो है.

चिनूक हेलिकॉप्टर इस मॉडल के गायब होने की शिकायत अप्रैल 2023 में नगर विकास विभाग के संयुक्त सचिव कल्याण बनर्जी से नगर निगम के अफसरों की तरफ से की गई थी. शिकायत के बाद ही यह मामला सामने आया था. शिकायत के बाद संयुक्त सचिव कल्याण बनर्जी ने लखनऊ नगर निगम के अफसरों से पूछा था कि मॉडल हेलिकॉप्टर कहां गया.

उस समय नगर निगम जोन 8 के जोनल सेनेटरी अफसर राजेश झा ने लिखित जवाब दिया था कि मॉडल हेलिकॉप्टर गोमती नगर स्थित निगम के रबिश एंड रिमूवेबल आरआर कार्यशाला में मरम्मत के लिए भेजा गया है. लेकिन इस समय आरआर विभाग में मॉडल हेलीकॉप्टर भी नहीं है. आरआर प्रभारी मनोज प्रभात का कहना है कि सेना से जुड़े इस तरह के कोई भी मॉडल हेलिकॉप्टर कार्यशाला में नहीं लाया गया है. शासन के अफसरों का कहना है कि उन्हें भी इसकी जानकारी हुई है. इसके बारे में पड़ताल कराई जा रही है. जांच कर कर अगर किसी स्तर पर कोई लापरवाही हुई है तो संबंधित के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी.

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button