अन्य

चेयरमैन प्रतिनिधि व ब्यापार मंडल सिद्धार्थ नगर अध्यक्ष रवि अग्रवाल ने किया नव निर्मित पावर स्टेशन का उद्घाटन : सराहनीय। शोहरत गढ़ वासियों में दौड़ी खु:शी की लहर।

चेयरमैन प्रतिनिधि व ब्यापार मंडल सिद्धार्थ नगर अध्यक्ष रवि अग्रवाल की कोशिश रंग लाई ( शोहरत गढ़ का निजी पावर स्टेशन किया गया चालू - खु:शी ) शोहरत गढ़ सिद्धार्थ नगर काफी दिनों से जिस की ख्वाहिश नगर पंचायत शोहरत गढ़ वासियों को थी वह दिन आज आ ही गया। चेयरमैन प्रतिनिधि व ब्यापार मंडल सिद्धार्थ नगर अध्यक्ष रवि अग्रवाल की कोशिश से लौसा में बन कर तैय्यार शोहरत गढ़ का निजी पावर स्टेशन आज चालू कर दिया गया है। इस नव निर्मित पावर सब स्टेशन का उद्घाटन लोकप्रिय जन प्रतिनिधि रवि अग्रवाल के कर कमलों द्वारा किया गया। पावर स्टेशन चालू हो जाने से शोहरत गढ़ वासियों में खु:शी की लहर दौड़ गई है। समस्त नागरिकों ने श्री रवि अग्रवाल को धन्यवाद ज्ञापित किया है। नगर क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति की बेहतर सेवा के लिए आज लौसा फीडर 132/33KV चालू करवाया गया। जिससे नगर समेत अन्य क्षेत्रों में बोल्टेज़ के साथ निर्वाध रूप से बिजली सप्लाई मिल सके। इस दौरान जे ई - पंकज विश्वकर्मा , एसडीओ - मनोज कुमार, एसडीओ मनोज उपाध्याय, ट्रांसमिशन जेई अनिल चौरसिया, शिवशक्ति शर्मा, पुनीत उपाध्याय सहित सैकड़ों नगर वासी मौजूद रहे।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button