अन्य

हर घर तिरंगा से जुड़े जन मानस – लाल जी त्रिपाठी। हर बूथ पर मनाया जाएगा आजादी का पर्व – शिव शक्ति शर्मा।

रिपोर्टर - कुणाल जायसवाल - ख्वाजा एक्सप्रेस दैनिक समाचार पत्र पोर्टल यूट्यूब चैनल शोहरतगढ़।। हर घर तिरंगा अभियान से जुड़े आम जनमानस – लालजी त्रिपाठी । हर बूथ पर मनाया जाएगा आजादी का पर्व/हर घर पर लहराएगा तिरंगा- शिवशक्ति शर्मा शोहरतगढ । शनिवार को भारतीय जनता पार्टी शोहरतगढ मण्डल की आगामी हर घर तिरंगा कार्यक्रम अभियान को सफल बनाने के लिए मण्डल अध्यक्ष शिवशक्ति शर्मा की अध्यक्षता में एक कार्यशाला का आयोजन नगर पंचायत शोहरतगढ़ के सभागार में सम्पन्न हुआ। जिसके मुख्य अतिथि पूर्व जिलाध्यक्ष लालजी त्रिपाठी रहें। इस दौरान श्री त्रिपाठी ने आगामी होने वाले हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवाहन पर पूरा देश हर घर तिरंगा अभियान से जुड़ रहा है, अभियान को लेकर हम आज कार्यशाला भी कर रहे हैं, कार्यशाला के माध्यम से कार्यकर्ताओं को जागरूक किया जा रहा है। 11,12 व 13 अगस्त को प्रत्येक विधानसभा में युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा तिरंगा यात्रा निकाला जाएगा इसमें पार्टी के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भारी संख्या में स्थानीय नागरिकों के साथ भाग लेंगे। इसी तरह 12 से 14 अगस्त तक महापुरुषों की प्रतिमा एवं स्मारकों के आसपास स्वच्छता का कार्यक्रम चलाया जाएगा अमर बलिदानी के स्मारक पर माल्यार्पण करके पार्टी पदाधिकारी कार्यकर्ता व जनप्रतिनिधि कृतज्ञता नमन करेंगे, प्रत्येक कार्यकर्ता 13/14 और 15 अगस्त 2024 को जन-जन से संपर्क करके प्रत्येक घरों व व्यावसायिक केंद्रों पर हर घर तिरंगा फहराने के लिए अपनी भागीदारी सुनिश्चित करेंगे। पार्टी 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका के स्मृति दिवस पर प्रत्येक जिलों में गोष्ठी का आयोजन करेगी तथा जुलूस निकालेगी,तथा विभाजन विभीषिका को प्रदर्शित करते हुए प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी,जिला केंद्र पर संगोष्ठी करते हुए विभाजन के काल को याद करते हुए लाखों की संख्या में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी जाएगी। मण्डल अध्यक्ष शिवशक्ति शर्मा ने बताया कि 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम में पार्टी के पदाधिकारी बड़े पैमाने पर जगह-जगह सार्वजनिक कार्यक्रमों में भाग लेंगे प्रत्येक बूथ के हर घर पर तिरंगा फहराने के लिए पार्टी कार्यकर्ता घर-घर संपर्क करके लोगों को प्रेरित करेंगे, मण्डल अध्यक्ष ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे लार्जेस्ट पार्टी है। बूथ स्तर तक हमारे कार्यकर्ता है, इसीलिए हर बूथ पर पार्टी कार्यकर्ता आम जनमानस के साथ आजादी के इस महापर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाएगी । हर घर तिरंगा अभियान 13 से 15 अगस्त के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए संयोजक - महेश निगम एवं सह संयोजक - राजनेत चौरसिया व राजकुमार मोदनवाल को नवीन दायित्व की घोषणा हुई। इस दौरान रविन्द्र वर्मा, शिव प्रसाद चौबे, ज्वाला गौस्वामी, विकास तिवारी, नरेंद्र पाण्डेय, श्रीराम चौहान, कुश मोदनवाल, अलगू उपाध्याय, नीलेश चौधरी, विजय गुप्ता, नवीन पाण्डेय, राम प्रताप गुप्ता, निरहू चौधरी आदि लोग मौजूद रहें।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button