अन्य

गोपाष्टमी पर गौ सेवा – गौ माता की महत्ता हेतु राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने महानगर में किया जागरूकता कार्यक्रम

मुख्य अतिथि धर्मेंद्र कुमार (फाउंडर, बीइंग स्पिरिचुअल फाउंडेशन ) ने संबोधन कर गौ सेवा पर प्रकाश डाला

ख्वाजा एक्सप्रेस संवाददाता

 

 

बरेली। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, महानगर बरेली के तत्वावधान में गोपाष्टमी के पावन पर्व पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें गौ सेवा और गौ माता की महत्ता को समाज के सभी वर्गों और विद्यालयों के छात्र-छात्राओं तक पहुँचाने का प्रयास किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि धर्मेंद्र कुमार ( फाउंडर एवं संस्थापक, बीइंग स्पिरिचुअल फाउंडेशन ) ने गौ माता की पूजा और आरती के साथ किया। उन्होंने अपने विशेष संबोधन में गौ सेवा के आध्यात्मिक, सामाजिक और पर्यावरणीय लाभों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि गौ सेवा से हमारे आभामंडल में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है, नकारात्मकता समाप्त होती है, और जीवन में आध्यात्मिक संतुलन स्थापित होता है।

गौ माता की पूजा और आरती के दौरान, बच्चों और उपस्थित जनसमूह को गाय के गोबर और गौमूत्र से होने वाले स्वास्थ्य और कृषि से संबंधित लाभों की जानकारी दी गई। इस कार्यक्रम ने समाज में गौ सेवा के प्रति जागरूकता बढ़ाने और लोगों को गौ माता के संरक्षण के प्रति प्रेरित करने का कार्य किया। कार्यक्रम का संचालन महानगर संयोजक ( गौ सेवा ) श्री रमेश जी ने किया। इस अवसर पर प्रांतीय प्रशिक्षण प्रमुख गौ सेवा दिलीप, विभाग संयोजक गौ सेवा नीरज, भाजपा वरिष्ठ नेता ओमवीर सिंह, सोवरन लाल भाई, तोतराम, राजेंद्र विंद्याल आदि उपस्थित रहे।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button