विदेश

USA: प्रेसिडेंट इलेक्शन के बाद टेक्सास नगर परिषद के चुनावों की बारी, भारतीयों का जलवा बरकरार, ये उम्मीदवार आगे

ह्यूस्टन (अमेरिका)। अमेरिका के टेक्सास नगर परिषद चुनावों के शुरुआती नतीजों में दो भारतीय-अमेरिकी उम्मीदवार अपने-अपने शहर में बढ़त बनाए हुए हैं। संजय सिंघल और सुख कौर दोनों ही शुगर लैंड तथा सैन एंटोनियो में महत्वपूर्ण नगर परिषद पदों के लिए चुनावी मैदान में हैं। प्रारंभिक चरण का चुनाव तीन जून को हुआ था जिसके बाद अंतिम दो उम्मीदवारों के बीच चुनावी (रनऑफ) मुकाबले के लिए मतदान शनिवार को हुआ। शुगरलैंड के ‘डिस्ट्रिक्ट 2’ में सिंघल 54 प्रतिशत वोट के साथ अपने प्रतिद्वंद्वी नासिर हुसैन से आगे हैं, जिन्हें 46 प्रतिशत वोट मिले हैं।

आईआईटी दिल्ली के पूर्व छात्र सिंघल ने अपना चुनाव प्रचार अभियान पारदर्शी शासन, बुनियादी ढांचे में सुधार और सामुदायिक जुड़ाव पर केंद्रित किया। स्टैनफोर्ड और हार्वर्ड से स्नातक कौर ‘सैन एंटोनियो डिस्ट्रिक्ट 1’ के शुरुआती नतीजों में अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी पैटी गिबन्स से आगे हैं। उनके खाते में अभी 64 प्रतिशत वोट आए हैं। कौर ने अपने प्रचार अभियान को किफायती आवास, सार्वजनिक परिवहन विस्तार और समावेशी शहरी विकास पर केंद्रित किया। वह अपने पति और दो बच्चों के साथ सैन एंटोनियो में रहती हैं। दोनों उम्मीदवारों की जीत की स्थिति में टेक्सास के नगर निकाय नेतृत्व में भारतीय-अमेरिकी प्रतिनिधित्व को मजबूती मिलने की उम्मीद है।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button