अन्य
अल हिलाल पब्लिक स्कूल में विदाई समारोह का हुआ आयोजन
Computer Jagat 24
Follow on X
February 10, 2023

संतकबीरनगर। वृहस्पतिवार को जिले के सबसे बड़े ब्लाक सेमरियावां क्षेत्र में स्थिति अल हिलाल पब्लिक स्कूल में बजहरा में गुरुवार को विदाई समारोह का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में रहे अब्दुल हफीज ने कहा कि आज विद्यालय में उच्च शिक्षा के साथ साथ संस्कारयुक्त शिक्षा देने की आवश्यकता है।विशिष्ट अतिथि मोहम्मद आजाद ने कहा कि शिक्षा पद्धति में सुधार होने से अंतिम व्यक्ति भी शिक्षा के प्रति जागरूक हो गया है। विद्यालय के प्रबंधक तारिक आलम ने कहा कि आज के तकनीकी प्रतिस्पर्धा के युग में बिना शिक्षा के कुछ भी संभव नहीं हैं। सफलता का कोई शार्टकट नही होता है। विद्यालय के बच्चों सांस्कृतिक प्रोग्राम भी प्रस्तुत किया इस दौरान 33 मेधावी छात्र छात्राओं को गोल्ड मेडल एंव ट्राफी देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर प्रधानाचार्य अवध राज,शारिक सिद्दीकी,हामिद रजा,मोहम्मद शोऐब,सत्य नारायण पांडे,रामनयन चौधरी,फखरे आलम,राजन कुमार समेत क्षेत्र के अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
Computer Jagat 24
Follow on X
February 10, 2023



