अन्य

गौतम बुद्ध आल इंडिया क्रिकेट प्रतियोगिता में बतौर मुख्य अतिथि मशहूर सर्जन डॉ० नसीम अहमद बोले – खेल से युवाओं में बढ़ता है कुछ कर गुजरने का हौसला।

आज हरियाणा ने मथुरा को हराया - कल लखनऊ से खेलेगी सेमीफाइनल मैच। ख्वाजा एक्सप्रेस - शोहरत गढ़ ! मंडल क्रिकेट संघ गोरखपुर उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशनकानपुर के निर्देशन में सिद्धार्थनगर क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित गौतम बुद्ध ऑल इंडिया क्रिकेट प्रतियोगिता में आज का मुकाबला मथुरा व हरियाणा के बीच खेला गया इसमें टॉस जीतकर मथुरा के कप्तान ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया निर्धारित 25 ओवरों में मथुरा ने 10 विकेट खोकर 137 रन बनाए जिसमें कप्तान लव चौधरी ने 69, रमनदीप यादव ने 39 रनों का योगदान दिया । हरियाणा की तरफ से चेतन शर्मा ने तीन, कप्तान यू आर कान्दू ने तीन व सैंडी ने दो विकेट लिए ।लक्ष्य का पीछा करने उतरी हरियाणा की टीम ने रोमांचक मुकाबले में मथुरा को 2 विकेट से हरा दिया है। हरियाणा की तरफ से प्रतीक ने 26 वैभव ने 20 व चेतन शर्मा ने नाबाद 14 रनों का योगदान दिया । मथुरा की तरफ से माधव ने दो ,अंकित ने दो , श्यामा कुलदीप ने एक-एक विकेट लिया। हरियाणा ने इस मैच को 24.2 ओवर में 8 विकेट खोकर जीत लिया है। इस मैच का मैन ऑफ द मैच हरियाणा के चेतन शर्मा को दिया गया है। आज के मुख्य अतिथि शोहरतगढ़ के मशहूर सर्जन डॉ० नसीम अहमद खान रहे। इस मैच में अंपायर की भूमिका में शाहिद सैफी विवेकानंद मलिक , स्कोरर की भूमिका में रिशु कुमार व कमेंटेटर की भूमिका में अब्दुल रकीब रहे। इस अवसर पर उमेश प्रताप सिंह रवि अग्रवाल योगेश वर्मा मनीष श्रीवास्तव विनय प्रताप सिंह , विवेक मणि त्रिपाठी , राजेश उपाध्याय आदि लोग रहे। कल इस प्रतियोगिता का पहला सेमीफाइनल मैच लखनऊ एवं हरियाणा के बीच खेला जाएगा।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button