उत्तर प्रदेशलखनऊ

किसान, नौजवान व महिलाओं समेत समाज के हर वर्ग के हितों की पूर्ति करने वाला बजट: नरेंद्र कश्यप

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के दिव्यांगजन सशक्तिकरण एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण राज्यमंत्री नरेंद्र कश्यप ने बुधवार को विधानसभा में पेश हुए लोकहित एवं जनकल्याणकारी, उत्कृष्ट व अप्रत्याशित बजट 2023-24 के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और वित्त मंत्री सुरेश खन्ना का आभार जताया है। राज्यमंत्री नरेंद्र कश्यप ने कहा कि प्रदेश के गांव, गरीब, किसान, नौजवान व महिलाओं समेत समाज के हर वर्ग के हितों की पूर्ति करने वाला बजट है।

मंत्री ने बताया कि बजट में पिछड़ा वर्ग के पूर्वदशम और दशमोत्तर कक्षाओं के छात्र व छात्राओं को छात्रवृत्ति हेतु 2107 करोड़ रुपये की व्यवस्था की गई है। दिव्यांगजन सशक्तिकरण के अंतर्गत पूर्व से निर्माणाधीन समेकित विशेष माध्यमिक विद्यालयों के लिए  कुल 20.60 करोड़ रूपये और  निर्मित समेकित विशेष माध्यमिक विद्यालयों में फर्नीचर, उपकरण आदि की व्यवस्था के लिए  8.64 करोड़ रूपये की धनराशि प्रस्तावित की गई हैं।

इसके साथ ही मानसिक मंदित एवं मानसिक रूप से रूग्ण निराश्रित दिव्यांगजन के लिए आश्रय गृह सह प्रशिक्षण केन्द्र हेतु स्वैच्छिक संगठनों को सहायता प्रदान किये जाने हेतु 10 करोड़ रूपये की बजट व्यवस्था की गई है।  समेकित विशेष माध्यमिक विद्यालयों की स्थापना हेतु प्रथम चरण में 29 करोड़ रूपये की व्यवस्था रखी गई है।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button