सिद्धार्थनगर
एंटी रोमियो स्क्वायड टीम ने छात्राओं को किया जागरूक
Computer Jagat 24
Follow on X
February 26, 2023

ख्वाजा एक्सप्रेस संवाददाता
सिद्धार्थ नगर
जनपद सिद्धार्थनगर में गठित एण्टी रोमियो स्क्वाड पुलिस टीम द्वारा मिशन शक्ति के अन्तर्गत जनपद के स्कूल-कॉलेज व भीड़-भाड़ आदि स्थानों पर नव युवकों, महिलाओं और लड़कियों को महिला सुरक्षा व मिशन शक्ति के संबंध में जानकारी दी गई तथा मनचलों एवं शोहदों पर कार्यवाही हेतु चेकिंग की गयी।
अमित कुमार आनन्द, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के आदेश के क्रम में मनचलों एवं रोमियो के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत सिद्धार्थ अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के कुशल पर्यवेक्षण में आज थाना सिद्धार्थ नगर के सिंहेश्वरी मंदिर, पुरानी नौगढ़, उद्यान पार्क, गोबरहवा बाजार, रेलवे स्टेशन स्कूल-कॉलेज/कोचिंग सेन्टर के पास तथा थानाक्षेत्र के आस-पास के मुख्य सड़को, चौराहों, रेलवे स्टेशन पर चेकिंग की गयी ।
एण्टी रोमियों टीम में महिला उ0नि0 पूनम मौर्या प्रभारी एण्टी रोमियो , महिला आरक्षी रीनू एण्टी रोमियो टीम जनपद सिद्धार्थनगर शामिल रहीं।
Computer Jagat 24
Follow on X
February 26, 2023



