अन्य

शरीर और मन दोनों को स्वस्थ रखने के लिए योग आवश्यक- राजेश्वर सिंह

आयोजित हुआ एक दिवसीय योग शिविर

 

आर के भट्ट

पडरौना, कुशीनगर

स्थानीय नगर पडरौना के प्रतिष्ठत चिकित्सक डॉ अजय शुक्ला एवं उनकी धर्मपत्नी डॉक्टर दिव्या शुक्ला के संयोजन में भारत विकास परिषद इकाई कुशीनगर के द्वारा कोदई शुक्ला निदान केंद्र पर एक दिवसीय योग शिविर का आयोजन हुआ ।

इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री राजेश्वर सिंह उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन के दौरान कहा कि व्यायाम से शरीर स्वस्थ रहता है, लेकिन योग शरीर एवं मन दोनों को स्वस्थ रखता है। शारीरिक व्यायाम एवं मानसिक ध्यान का समन्वय है योग। योग से शरीर और मन दोनों स्वस्थ रहता है।

इस अवसर पर भारत विकास परिषद के जिलाध्यक्ष डॉ राकेश गुप्ता, हनुमान इंटरमीडिएट कॉलेज के प्रबंधक मनोज शर्मा सारस्वत, प्रधानाचार्य शैलेंद्र शुक्ला,नगर के प्रतिष्ठित चिकित्सक डॉ राजीव मिश्र, प्रसिद्ध समाजसेवी डॉक्टर सीबी सिंह, भारतीय जनता पार्टी के पूर्व महामंत्री मारकंडेय शाही सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। शिविर के समापन के अवसर पर डॉक्टर अजय शुक्ला एवं डॉक्टर दिव्या शुक्ला ने उपस्थित सभी वरिष्ठ एवं विशिष्ट जनों के प्रति अपना आभार व्यक्त किया।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button