कुशीनगर

दूसरे के स्थान पर परीक्षा देने जा रहा अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो, कुशीनगर

सोमवार को सुबह प्रातः 8:00 बजे से संपादित यूपी बोर्ड की हाईस्कूल की परीक्षा में दूसरे के स्थान पर परीक्षा दे रहा परीक्षार्थी पकड़ा गया और उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
बता दें कि सुबह 8:00 बजे से चल रही परीक्षा हाई स्कूल के विज्ञान की परीक्षा थी ,जिसमें सपहा रोड कसया स्थित नवल अकैडमी इंटरमीडिएट कॉलेज में गेट पर प्रवेश के दौरान ही चेकिंग के दौरान चिल्ड्रन पब्लिक इंटर कॉलेज तुर्कपट्टी छहू का विद्यार्थी अजीत गुप्ता पुत्र मिथिलेश गुप्ता जिसका अनुक्रमांक 12 3310 6242 की जगह पर अश्वनी चौरसिया पुत्र राजेश चौरसिया निवासी ग्राम पुरैना कटेया पोस्ट तमकुही राज जनपद कुशीनगर के द्वारा परीक्षा देने का प्रयास करने के दौरान विद्यालय के स्टाफ के द्वारा पकड़ लिया गया। केंद्र व्यवस्थापक के द्वारा कसया थानाध्यक्ष को दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने अभियुक्त के विरुद्ध मुकदमा अपराध संख्या 167 / 2023 धारा 419, भा0दं0वि0 तथा 7 /10 उत्तर प्रदेश सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम 1998 में अभियुक्त के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार करने वाली टीम में एसएचओ कसया आशुतोष कुमार तिवारी ,कांस्टेबल श्री कृष्ण कुमार पांडे एवं कांस्टेबल उमेश सिंह थाना कसया जनपद कुशीनगर शामिल रहे।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button