अन्य

सिद्धार्थ नगर -: आप्रेशन त्रिनेत्र मीटिंग में एसपी अमित कुमार आनंद ने प्रधानों को दिया निर्देश – गांवों के चौराहों पर लगवाएं सीसीटीवी कैमरे।

सिद्धार्थ नगर - आप्रेशन त्रिनेत्र मीटिंग में एसपी अमित कुमार आनंद ने दिए प्रधानों को निर्देश - गांवों के चौराहों पर लगवाएं सीसीटीवी कैमरे । ख्वाजा एक्सप्रेस संवाददाता - सिद्धार्थ नगर ! आपरेशन त्रिनेत्र के अन्तर्गत जनपद सिद्धार्थनगर के ग्रामीण क्षेत्रों के महत्वपूर्ण स्थानों को चिन्हाँकित कर ग्राम प्रधान के सहयोग से सीसीटीवी कैमरा लगवाये जाने के दृष्टिगत गोष्ठी का आयोजन किया गया । अपर पुलिस महानिदेशक गोरखपुर जोन, गोरखपुर द्वारा चलाये जा रहे अभियान “आपरेशन त्रिनेत्”’ के अन्तर्गत ग्रामीण क्षेत्र के महत्वपूर्ण तिराहों/चौराहों का चिन्हांकन व ग्राम प्रधान के सहयोग से सीसीटीवी कैमरों के लगाये जाने हेतु आज अमित कुमार आनन्द, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर की अध्यक्षता में लोहिया कला भवन, सभागार कक्ष में ग्राम प्रधान, सीसीटीवी के वेण्डर्स एवं पुलिसकर्मियों के साथ गोष्ठी का आयोजन किया गया । आयोजन के दौरान ग्राम प्रधान, सीसीटीवी के वेण्डर्स एवं पुलिसकर्मियों को ग्रामीण क्षेत्रों के महत्वपूर्ण तिराहों/चौराहों/कस्बों/बाजारों को चिन्हित कर ग्राम प्रधान के सहयोग से सीसीटीवी कैमरे लगवाये जाने हेतु दिशा निर्देश दिया गया । सुरक्षा के लिहाज से इन सीसीटीवी कैमरों को महत्वपूर्ण स्थानों पर लगवाया जायेगा । ग्रामीण क्षेत्रों/कस्बों में सीसीटीवी कैमरों के लगने से अपराधिक घटनाओं पर अकुंश लगेगा व घटना के अनावरण में सफलता प्राप्त होगी । इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर - सिद्धार्थ, क्षेत्राधिकारीगण, समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षगण, बीट पुलिस कर्मी आदि मौजूद रहे ।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button