अन्य

पीस मीटिंग में बोले कमिश्नर एवं पुलिस महानिरीक्षक (बस्ती मंडल ) – त्योहारों को सकुशल संपन्न कराना हमारा उद्देश्य, अराजकता फैलाने वालों को तत्काल गिरफ्तार कर भेजा जाएगा जेल ।

ख्वाजा एक्सप्रेस ब्यूरो - सिद्धार्थ नगर! आगामी पर्व होलिका दहन, होली व शब-ए-बारात के दृष्टिगत पुलिस लाइन्स सभागर में गोष्ठी कर दिशा-निर्देश दिया गया । आज मण्डलायुक्त बस्ती व पुलिस महानिरीक्षक बस्ती, परिक्षेत्र बस्ती एवं जिलाधिकारी सिद्धार्थनगर व पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा आगामी त्योहार होलिका दहन, होली, शब-ए-बारात को सकुशल व शान्तिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने तथा जनपद में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाये रखने व जनता में शांति व सुरक्षा का भाव उत्पन्न करने के दृष्टिगत गोष्ठी कर सर्व संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया । आगामी त्यौहारों को सकुशल, शांतिपूर्ण वातावरण में समपन्न कराने के दृष्टिगत पुलिस एवं प्रशासन व अन्य विभागों के अधिकारीगण को सयुक्त रूप से समस्त जूलुसों के मार्ग का पैदल भ्रमण करने, प्रत्येक होलिका दहन स्थल पर ड्युटी लगाने व टीम वर्क से कार्य करने हेतु निर्देशित किया गया। पिछले पांच वर्ष के अपराधों की समीक्षा कर तथा दोनों सम्प्रदायों के मध्य विवादों को चिन्हित कर निरोधात्मक कार्यवाही कर पाबन्द कराने तथा परम्परागत रूप से ही त्यौहार मनाने के संबंध में सभी को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया । किसी भी त्यौहार पर कोई नई परम्परा न करने देने तथा लोगों से निरन्तर संवाद स्थापित करने हेतु बताया गया । कार्यक्रम के दौरान पुलिस/प्रशासन एवं अन्य विभागों के अधिकारीगण मौजूद रहे। • इसी क्रम में • एक शिकायत के जवाब में होली पर्व पर साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वालों को एसडीएम शोहरत गढ़ प्रदीप कुमार यादव ने कड़ी चेतावनी देते हुए कहा है कि कानून तोड़ कर मनमानी करने वाले अराजक तत्वों पर एसी कड़ी कार्रवाई की जाएगी कि तहसील ही नहीं पूरा जनपद याद रखेगा। किसी भी हाल में कोई जोर जबरदस्ती मनमानी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। एसडीएम के इस सख्त चेतावनी से अराजक तत्वों में प्रशासन का डर देखा सकता है। होली पर्व सकुशल संपन्न कराने को लेकर नगर वासियों ने प्रशासन पर भरोसा जताया है। गौरतलब हो कि शोहरतगढ़ नगर पंचायत अति संवेदनशील माना जाता है। क्यों कि यहां राजनैतिक लाभ के लिए हिन्दू - मुसलमान को लड़ाने का प्रयास राजनैतिज्ञो द्वारा किया जाता रहा है, हालांकि प्रशासन उनके नापाक इरादों को सफल नहीं होने देता है। प्रशासन की सक्रियता के चलते ही यहां अमन - चैन कायम है। इस बार भी होली पर्व सकुशल संपन्न कराने की अपील नगर वासियों ने तहसील व पुलिस प्रशासन से की है।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button