अन्य

हिन्दू नव वर्ष एवं पवित्र नवरातन पर्व के अवसर पर श्री समय माता की शोभा यात्रा धूम – धाम से निकाली गई

हिन्दू नव वर्ष एवं पवित्र नवरातन पर्व के अवसर पर आज निर्वतमान नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि सौरभ गुप्ता के नेतृत्व में श्री समय माता की शोभा यात्रा नगर पंचायत शोहरत गढ़ में निकाली गई। शोभा यात्रा श्री राम जानकी मंदिर से प्रेम गली भारत माता चौक के रास्ते नगर भ्रमण करते हुए समय माता मंदिर पर पहुंच कर समाप्त हो गई। समय माता मंदिर पहुंच कर सौरभ गुप्ता ने पूजा अर्चना की एवं नगर के कल्याण के लिए माता रानी से प्रार्थना किया है। श्री समय माता शोभा यात्रा में स्कूल के बच्चों को निर्वतमान नगर पंचायत अध्यक्ष पुत्र अमित कसौधन ने पेठा वितरित किया है। शोभा यात्रा में नगर पंचायत कर्मचारी कमलेश गुप्ता,युवा नेता सोनू निगम, अशोक अग्रहरि, विष्णु देव तिवारी,डबलू अग्रहरि, नन्दु गौड़ सहित स्कूल के बच्चों ने प्रतिभाग किया है।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button