अन्य

डिक्की तोड़ कर चोरी किया गया आभूषण नक़द के साथ चोर को पुलिस ने किया गिरफतार : सराहनीय।

चोरी हुई एक लाख के जेवर व पैंतिस सौ कैश व बाइक के साथ चोर गिरफ्तार। ख्वाजा एक्सप्रेस दैनिक समाचार पत्र पोर्टल सिद्धार्थ नगर। डिक्की तोड़ कर की गई चोरी का थाना सिद्धार्थनगर पुलिस टीम द्वारा सफल अनावरण करते हुए अभियुक्त को गिरफतार कर लिया गया है। जिससे चोरी के आभूषण कीमत करीब एक लाख व 3500/- नकद बरामद किया गया है। चोर की बाइक को पुलिस अभियुक्त के साथ थाना ले गई है। जनता द्वारा सूचना दी गयी कि एक व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में दुकान के बाहर घुम रहा है जिसपर संदिग्ध व्यक्ति से पुलिस द्वारा पूछताछ की गयी । पूछताछ के क्रम में यह प्रकाश में आया कि इसके द्वारा सोनारी मोहल्ला विजय नगर में मोटर साइकिल की डिक्की तोड़कर सामान चोरी किया गया था। जिसके संबंध में पूर्व में मुअसं0 41/2023 धारा 379 भादवि0 थाना सिद्धार्थनगर पर पंजीकृत किया गया था । गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए अभियुक्त को माननीय न्यायालय रवाना किया जा रहा है । पुलिस टीम की पूछ-ताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि मैं अत्यन्त ही आर्थिक तंगी होने के कारण काफी परेशान था । मेरे अलावा परिवार में कोई कमाने वाला नही हैं । मै ठेला लगाकर चाट आदि बेचता हूँ । घटना के दिन सिद्धार्थनगर सामान खरीदने आया था कि एक व्यक्ति को सोने-चाँदी की दुकान से निकलकर बाहर आकर मोटरसाइकिल की डिग्गी मे आभूषण रखते हुये देखा कि लालच आ गया और मैं उसके पुन: दुकान में जानें पर अपनी चाभी से डिग्गी खोलकर जेवर व दस हजार रूपये निकालकर लेकर चला गया था । अभियुक्त अमरजीत पुत्र स्व0 झगरु निवासी मदरहना उर्फ दत्तपुर थाना शोहरतगढ़ जनपद सिद्धार्थनगर गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्र0नि0 सतीश कुमार सिंह थाना व जनपद सिद्धार्थनगर एवं पुलिस टीम शामिल रही।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button