अन्य

आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय सचिव पूर्व विधायक चौधरी अमर सिंह का का जनपद में हजारों समर्थकों ने जोरदार किया स्वागत अभिनन्दन। चन्द्र शेखर आजाद चौधरी अमर सिंह ज़िंदाबाद से गूंजा सिद्धार्थ नगर।

ख्वाजा एक्सप्रेस दैनिक समाचार पत्र पोर्टल - सिद्धार्थनगर । देश के पीएम और प्रदेश के सीएम ने प्राइवेट सेक्टर के हाथों देश को बेचने के फिराक में लग गये हैं। देश में भ्रस्टाचार, लूट, मार, चोरी, सीना-जोरी सहित अन्य दिक्कतों से देश की आवाम कराह रही है। देश का युवा बेरोजगार होकर मायूस घरों मे बैठा देख रहा है। कारवा लूट चुका है, कुछ है बचा नही है। देश के रहनुमा फर्जी तरीके से ढोल पिटवा कर वाह-वाही लूट रहे हैं। जो सरकार 2000 हजार की नोट 6 साल नही चला पायी। वापस बैंक में जमा करा रही है, वो देश क्या चलायेगी। उक्त बातें गुरुवार को बुद्ध की पावन धरती जनपद सिद्धार्थनगर मुख्यालय रेस्ट हाउस में पत्रकार वार्ता के दौरान पत्रकारों से मुख़ातिब होकर भीम आर्मी चीफ आजाद समाज पार्टी कांशीराम के राष्ट्रीय सचिव चौधरी अमर सिंह ने कहा। उन्होंने अपने नियत समय पर रेस्ट हाउस पर काफिले के साथ पहुंचे। जहां पर पार्टी के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से फूल- मालाओं से पहनाकर और गले मिलकर जोरदार स्वागत व अभिनन्दन किया। जय भीम, जय चंद्रशेखर, जय कांशीराम के नारे से पूरा रेस्ट हाउस गूंज उठा। आगे उन्होंने कहा कि अब वक्त आ गया कि भाजपा के गुरूर को ठीक करने का समय आ गया है। इसी तरह से कांग्रेस भी अहंकार में डूबी थी। उसका क्या हस्र हो रहा है, सबके सामने पेश है। देश कि जनता ताज़ पहनाना जानती है। लेकिन ताज़ उतारने में हिचकती भी नही है। वोट हमारा राज तुम्हार अब नहीं चलेगा। देश और प्रदेश के रहनुमाओं ने प्राईबेट सेक्टर के हाथों मे देश बेचने के फिराक मे है। संविधान की तौहीन करने वाले लोगों को रोकने की एक ही शक्ति है वो है लोकतंत्र में मत का अधिकार। बाबा साहब भीम राव अम्बेडकर ने संविधान में लिख दिया है कि राजा के घर से और रानी के पेट से अब कभी भी राज पैदा नहीं होगा और न ही होता है। लोकतंत्र में अब राजा जनता की मोहर और मतों से बनते और पैदा होते हैं। आगे उन्होंने कहा कि यह सत्य है कि अब राजा और रानी आप के मतों और वोटों से पैदा होगा। इस पर विचार करना होगा। सामजिक और आर्थिक गैर बराबरी को ठीक करना है, तो केतली चुनाव चिन्ह पर भीम आर्मी के प्रत्याशी फौजिया आजाद को भारी मतों से विजयी बनायें। संविधान बनने और देश आजाद होने से पहले दबे कुचले, शोषित समाज के लोगों का जीवन पशुओं के सामान था। जिसे बाबा भीमराव अम्बेडकर ने समाप्त करके इंसान का दर्जा दिलाया। अन्त में राष्ट्रीय सचिव ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने जिस विश्वास के साथ मुझे राष्ट्रीय सचिव के पद पर आसीन किया है। मैं पूरी तन्मयता से निर्वाहन करके पार्टी को ऊपर पर लाने का प्रयास रहेगा। इस अवसर पर आजाद समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष राजेन्द्र भारती, शिवचंद भारती, केशव यादव, प्रभु नाथ गौतम, मासूम अली राईनी, नईम राईनी, वासुदेव कसौधन, अभय कुमार भारयीय, जितेंद्र राणा, राजेश, दिलिप सहित अन्य लोग मौजूद रहें।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button