अन्य

विश्व नशा मुक्ति निषेध दिवस पर विकास खंड शोहरतगढ के ग्राम पंचायत करहिया में प्रधान करम हुसैन के साथ एस एस बी ने कार्यक्रम किया आयोजित।

विश्व नशा मुक्ति निषेध दिवस के मौके पर ग्राम प्रधान करम हुसैन के साथ एस एस बी ने की बैठक । कुणाल जायसवाल वसीम अख्तर ख्वाजा एक्सप्रेस दैनिक समाचार पत्र पोर्टल -शोहरत गढ़ ! आज विकास खंड शोहरतगढ़ के ग्राम पंचायत करहिया में विश्व नशा मुक्ति निषेध दिवस के मौके पर ग्राम पंचायत करहिया के ग्राम प्रधान श्री करम हुसैन की अध्यक्षता में जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें सशस्त्र सीमा बल के सहायक कमांडेंट सीमावर्ती गांव क्षेत्र में कार्य कर रही सामाजिक संस्था प्लान इंडिया, मानव सेवा संस्थान, युवा सामाजिक संस्थान व ग्राम वासियों को जिसमें नशा मुक्ति के संबंध में लोगों को विस्तार से बताया गया । और स्थानीय समस्याओं को लेकर ग्राम वासियों के साथ वार्ता की गई। जिसमें मुख्य रुप से सीमावर्ती क्षेत्र पर हो रहे बाहरी तस्करों द्वारा आकर के यहां के लोकल गांव को तस्करी का अड्डा बना चुके। तस्करी की रोकथाम के लिए गांव के किसान ग्राम वासियों द्वारा रोकथाम के के लिए अवगत कराया गया। इसमें ग्राम प्रधान कर्म हुसैन के साथ गांव के सम्मानित ग्रामवासी कृष्ण गोविंद चौधरी श्याम वृक्ष फूलमती शोभा सोनी संदीप इकबाल हुसैन राम लखन घनश्याम शैलेंद्र कुमार रामजीत दशरथ चौधरी ,अजय चौरसिया रामप्रताप चौधरी, मोहम्मद खलील, बाबूराम, रामकृष्ण वर्मा व बच्चों महिलाओं की उपस्थिति रही। विश्व नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर हमारे ग्राम पंचायत में सशस्त्र सीमा बल के डिस्ट्रिक्ट सहायक कमांडेंट और ग्राम वासियों की उपस्थिति में और हमारे सीमावर्ती क्षेत्र में कार्य कर रहे संस्थाएं प्लान इंडिया, मानव सेवा संस्थान व पत्रकार बंधुओं आदि की उपस्थिति में ग्राम वासियों को नशा मुक्ति व बच्चों को शिक्षा की तरफ जोड़ने वह समाज में बढ़ रही बॉर्डर क्षेत्र पर बढ़ रही तस्करी को लेकर सब को जागरूक किया गया । और ग्राम वासियों द्वारा भी सीमावर्ती गांव की तमाम विसंगतियों को लेकर जिले के सहायक कमांडेंट महोदय को अवगत कराया गया। जिससे हमारे क्षेत्र में हो रही तस्करी आदि गतिविधियों पर लगाम लग सके।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button