अन्य

नकबजनी करने वाले तीन अभियुक्तों को त्रिलोक पूर पुलिस ने किया गिरफतार दस लाख कीमत के आभूषण नगद बाइक बरामद। एएसपी सिद्धार्थ ने पुलिस को किया पुरस्कृत।

नबी हुसैन रिपोर्टर ख्वाजा एक्सप्रेस दैनिक समाचार पत्र पोर्टल सिद्धार्थ नगर । नकबजनी करने वाले अभियुक्त चढ़े पुलिस के हत्थे , दस लाख के आभूषण, नकदी, मोटरसाइकिल बरामद । शोहरतगढ़ सिद्धार्थ नगर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के आदेश के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के कुशल निर्देशन में व क्षेत्राधिकारी डुमरियागंज के कुशल पर्यवेक्षण में, थानाध्यक्ष थाना त्रिलोकपुर जनपद सिद्धार्थनगर के नेतृत्व में अपराध एवं अपराधियो की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत आज दिनांक 12.08.2023 को थाना त्रिलोकपुर जनपद सिद्धार्थनगर में पंजीकृत मु0अ0सं0 115/2023, 133/2023, 135/2023 धारा 457/380 आईपीसी व थाना भवानीगंज पर पंजीकृत मु0अ0सं0 63/2023 धारा 457/380 भा.द.वि. व थाना डुमरियागंज पर पंजीकृत मु0अ0सं0 184/2023 धारा 457/380 भा.द.वि. से संबंधित वांछित/प्रकाश में आये 03 नफर चोर(अभियुक्तगण) को बहद ग्राम धनोहरी थाना डुमरियागंज से गिरफ्तार कर अभियुक्तगणों के कब्जे से उपरोक्त मुकदमों से संबंधित चोरी गये माल को बरामद किया गया । गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर अभियुक्तगण को मा0 न्यायालय रवाना किया गया । गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में 01. सूर्य प्रकाश सिंह थानाध्यक्ष थाना त्रिलोकपुर जनपद सिद्धार्थनगर । 02. उ0नि0 अजय सिंह, भीम सिंह, राकेश त्रिपाठी, पप्पू कुमार गुप्ता, विजय कुमार यादव थाना त्रिलोकपुर जनपद सिद्धार्थनगर । 03. उ0नि0 रणन्जय सिंह थाना डुमरियागंज जनपद सिद्धार्थनगर । 04. मु0 आ0 कुंज बिहारी तिवारी, सज्जाद अंसारी थाना डुमरियागंज जनपद सिद्धार्थनगर । 05. मु0 आ0 विकास सिंह थाना डुमरियागंज जनपद सिद्धार्थनगर । 05. आ0 अरविन्द कुमार, जयहिन्द राजभर, कुनाल सिंह, बालेश्वर निषाद, अनुराग तिवारी, चन्द्रेश कुमार, अर्जुन यादव, अभिषेक सिंह, सतीश चन्द्र चौहान थाना त्रिलोकपुर जनपद सिद्धार्थनगर शामिल

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button