PAN Card Secrets: पैन कार्ड के नंबर में छिपी है ये 5 अहम जानकारियां, 99% लोग नहीं जानते

पैन कार्ड (Permanent Account Number) आज के समय में सबसे अहम दस्तावेजों में से एक है। बैंक खाता खोलने से लेकर इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने, प्रॉपर्टी खरीदने, निवेश करने और बड़े लेन-देन तक, हर जगह पैन कार्ड की जरूरत पड़ती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपके पैन कार्ड पर लिखा 10 अंकों का अल्फान्यूमेरिक नंबर सिर्फ एक पहचान संख्या नहीं है, बल्कि इसके हर अक्षर और अंक के पीछे खास जानकारी छिपी होती है? हैरानी की बात यह है कि 100 में से 99 लोगों को इसके बारे में पूरी जानकारी नहीं होती।
पैन नंबर का फॉर्मेट कुछ इस तरह होता है – ABCDE1234F। इसमें पहले पांच अक्षर, उसके बाद चार अंक और अंत में एक अक्षर होता है। पैन नंबर का पहला अक्षर पूरी तरह रैंडम होता है, यानी इसका कोई विशेष अर्थ नहीं होता। दूसरा, तीसरा और चौथा अक्षर भी अंग्रेजी वर्णमाला के रैंडम अक्षर होते हैं, जिनका उद्देश्य सिस्टम में यूनिकनेस बनाए रखना होता है।
पैन कार्ड का पांचवां अक्षर सबसे अहम माना जाता है। यह आपके पैन कार्ड के प्रकार को दर्शाता है। उदाहरण के लिए, यदि पांचवां अक्षर P है तो इसका मतलब है कि पैन कार्ड किसी व्यक्तिगत व्यक्ति (Individual) के नाम पर जारी हुआ है। वहीं C कंपनी, F फर्म, H हिंदू अविभाजित परिवार (HUF), A एसोसिएशन ऑफ पर्सन्स (AOP), T ट्रस्ट और B बॉडी ऑफ इंडिविजुअल्स को दर्शाता है। इस एक अक्षर से ही यह साफ हो जाता है कि पैन कार्ड किस श्रेणी के धारक का है।
पैन नंबर का छठा अक्षर आपके सरनेम या संस्था के नाम के पहले अक्षर को दर्शाता है। उदाहरण के तौर पर, यदि आपका सरनेम ‘Gupta’ है, तो छठा अक्षर ‘G’ होगा। इसके बाद आने वाले चार अंक (1234) सीरियल नंबर होते हैं, जो सिस्टम द्वारा जारी किए जाते हैं ताकि हर पैन नंबर यूनिक रहे।
पैन नंबर का आखिरी अक्षर एक चेक कोड होता है, जो अल्फाबेटिक कैरेक्टर होता है। इसका उपयोग पैन नंबर की वैधता (Validation) जांचने के लिए किया जाता है, ताकि किसी भी तरह की गलती या फर्जीवाड़े की पहचान की जा सके।



