अन्य

खेलो इंडिया मशाल जुलूस का सीडीओ जयंत कुमार के साथ विधायक विनय वर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि जनपद सिद्धार्थ नगर में किया स्वागत।

ख्वाजा एक्सप्रेस दैनिक समाचार पत्र पोर्टल - सिद्धार्थ नगर । खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स-2022 की अलख जगाने के लिए आज जनपद सिद्धार्थनगर के जिला स्टेडियम में पहुंचने पर मुख्य विकास अधिकारी श्री जयंत कुमार जी के साथ मुख्य अतिथि के रूप इस मशाल रैली का भव्य स्वागत किया एवं उसमे प्रतिभाग किया। मशाल रैली के भ्रमण कार्यक्रम के साथ ही अन्य कई गतिविधियां आयोजित हैं। लोहिया कला भवन में युवा उत्सव एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम शामिल हैं। प्रदेश के चार जनपदों लखनऊ, गौतमबुद्धनगर, वाराणसी, गोरखपुर एवं दिल्ली में पहली बार खेलों इण्डिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2022 के तृतीय संस्करण का आयोजन 25 मई से पांच जून 2023 तक आयोजित होना सुनिश्चित है। इसके प्रचार-प्रसार के लिए चार मशाल रैली प्रचार वाहन के साथ अलग-लग दिशाओं में बीते पांच मई को इन्दिरा गांधी प्रतिष्ठान लखनऊ से मुख्यमंत्री की ओर से मशाल प्रज्ज्वलित कर रवाना किया गया है। जनपद में मशाल रैली का आगमन होने पर अगुवाई कर रहे श्री प्रिंस जी का मशाल के साथ फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर क्रीड़ा अधिकारी श्री आशुतोष अग्निहोत्री जी, नवनिर्वाचित नगर पालिका अध्यक्ष श्री गोविन्द माधव जी समेत कई संबंधित विभागों के अधिकारियों एवं खेल प्रेमियों की गरिमायी उपस्थिति रही।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button