अन्य

माह अक्टूबर, 2024 में प्रस्तावित संचारी रोग नियंत्रण अभियान को लेकर नगर पंचायत सभागार में बैठक की गई आयोजित। चेयरमैन ईओ सभासदो नगर कर्मियों के साथ स्वास्थ्य टीम रही शामिल।

रिपोर्टर - कुणाल जायसवाल - ख्वाजा एक्सप्रेस दैनिक समाचार पत्र पोर्टल यूट्यूब चैनल - शोहरत गढ़ ।। शासन के निर्देशों के क्रम में आगामी माह अक्टूबर, 2024 में प्रस्तावित संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं दस्तक अभियान की तैयारी को लेकर 1 अक्टूबर 24 को नगर पंचायत शोहरतगढ़ के कार्यालय सभागार कक्ष में स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ अभिमुखीकरण बैठक/प्रशिक्षण आहूत किया गया। बैठक में सफाई नायकों को रोस्टर के हिसाब से वार्ड वार की जाने वाली गतिविधियां तथा विशेष साफ सफाई अभियान वृहद स्तर पर चलाने के लिए जिम्मेदारी दी गई। इसी क्रम में अधिशासी अधिकारी श्री अजय कुमार द्वारा वार्डों में साफ सफाई, जल जमाव की समस्या को दूर करने, नाला/नालियों की सफाई, फागिंग, एंटीलार्वा का छिड़काव, स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 की तैयारी आदि कार्य के लिए समस्त सफाई नायकों को निर्देशित किया गया। बीएमसी यूनिसेफ अशोक जी ने आगामी माह अक्टूबर, 2024 में संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं दस्तक अभियान के अंतर्गत होने वाले तैयारियों के बारे में जागरूक किया और संचारी रोग से बचाव के उपाय बताएं साथ ही बच्चों को उनके सही उम्र पर टीका लगवाए जाने की जानकारी दी। इस बैठक में अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री रवि अग्रवाल सभासद प्रतिनिधि शिवरतन कनौजिया सभासद दिनेश कुमार सभासद प्रतिनिधि प्रमोद श्रीवास्तव सभासद बाबूजी अंसारी सभासद वकील खान सभासद अनूप गुप्ता सभासद प्रतिनिधि बबलू गौड सभासद शिव प्रकाश राजेश कुमार त्रिपाठी लिपिक बी डी गुप्ता अंकित गुप्ता मनोज कुमार चौहान बिपिन रावत विश्वनाथ रवि प्रकाश राजेंद्र गौरव शर्मा दुर्गेश अग्रहरि अजय कशोधन धीरेंद्र तिवारी मलखान कनौजिया कमलेश कुमार गुप्ता रवि श्रीवास्तव मुकेश कुमार श्रीनिवास और सफाई कर्मी मौजूद रहे।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button