अन्य

एयर इंडिया ने 400 विमानों के इंजन का दिया ऑर्डर, इस कंपनी के साथ डील फाइनल

नई दिल्ली। एयर इंडिया और सीएफएम इंटरनेशनल ने 400 कम चौड़े विमानों के नए बेड़े के लिए लीप इंजन के ऑर्डर को अंतिम रूप दे दिया है। ये इंजन 210 एयरबस ए320/ए321 नियो और 190 बोइंग 737 मैक्स विमानों को शक्ति प्रदान करेंगे। सीएफएम ने बृहस्पतिवार को एक बयान में कहा, ”दोनों कंपनियों ने एक बहुवर्षीय सेवा समझौते पर भी हस्ताक्षर किए, जिसमें एयरलाइन के लीप इंजनों का पूरा बेड़ा शामिल होगा।”

इस ठेके के बारे में सबसे पहले फरवरी में घोषणा की गई थी। एयर इंडिया 2002 से सीएफएम की ग्राहक रही है, जब उसने सीएफएम56-5बी इंजन से चलने वाले ए320 नियो विमान का परिचालन शुरू किया था। एयर इंडिया के सीईओ और प्रबंध निदेशक कैंपबेल विल्सन ने कहा, ”हमें सीएफएम के साथ एक बड़े सौदे की खुशी है, जो भविष्य में हमारी वृद्धि में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।”

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button