अन्य

भाकियू भानु गुट की मांग हुई पूरी – खलिहान की जमीन कब्जा मुक्त करा कर किसानों को सौंपा : झूम उठे किसान।

खलिहान की जमीन कब्जा मुक्त करा कर किसानों को सौंपा गया : भाकियू में खु:शी की लहर ( भाकियू भानु गुट की मांग पूरी हुई - 20 जुलाई का धरना निरस्त ) । ख्वाजा एक्सप्रेस संवाददाता - तुलसीपुर बलरामपुर लम्बे संघर्ष के बाद आखिरकार भाकियू भानु गुट की मेहनत रंग लाई और आज तुलसीपुर क्षेत्र स्थित खलिहान को भाकियू भानु गुट के पदाधिकारियों की मांग को शासन प्रशासन ने कब्जा मुक्त करा कर किसानों को सौंप दिया है। भारतीय किसान यूनियन भानू के कार्यकर्ताओं /पदाधिकारियों द्वारा ज़िला अध्यक्ष बृजेश विश्वकर्मा के नेतृत्व में आगामी 20 जुलाई को तहसील मुख्यालय तुलसिपुर गेट पर ग्राम जनकपुर थाना जरवा तहसील तुलसीपुर में खलिहान की जमीन पर हुऐ अवैध कब्जे के खिलाफ़ होन वाला चक्का जाम कार्यक्रम को 9 जुलाई को शासन प्रशासन कि मौजूदगी में नापी करके अलग व कब्जा मुक्त कर किसानो के हवाले किए जाने के कारण उक्त कार्यक्रम को ज़िला अध्यक्ष बृजेश विश्वकर्मा जी के निर्देश पर निरस्त किया जा रहा है। आगामी 20 जुलाई को हर माह कि तरह तहसील परिसर में मसिक पंचायत लगेगा खलिहान कि भूम नापी कर किसानों के हवाले करने वाले शासन प्रशासन के सभी लोगों एवं इस कार्यक्रम में भाग लेने वाले भारतीय किसान यूनियन भानू के सभी पदाधिकारियों ज़िला प्रभारी सियाराम विश्वकर्मा ज़िला प्रवक्ता गौतम प्रसाद ओझा ज़िला संरक्षक डॉ जब्बार अली ज़िला सचिव अरविंद तिवारी ज़िला मंत्री आनंद तिवारी ज़िला अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ राम सनेही तहसील तुलसीपुर प्रभारी गुलाम रसूल ब्लॉक अध्यक्ष पचपेड़वा आलम खान ब्लॉक उपाध्यक्ष पचपेड़वा हनुमान ब्लॉक सचिव पचपेड़वा सद्दम कुरैशी नगर अध्यक्ष पचपेड़वा घनस्याम भारती वॉर्ड अध्यक्ष न० प० पचपेड़वा मंजूर आलम वॉर्ड अध्यक्ष न० प० पचपेड़वा राधेश्याम गौतम सहित सभी कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों को बहुत बहुत बधाई एवं सभी का बहुत बहुत आभार व्यक्त किया जा रहा है।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button