अन्य

सीडीओ ने किया मनरेगा योजनान्तर्गत ब्लॉक भलुअनी के ग्राम पंचायत जदु परसिया एवं बरडिहा अली में चल रहे कार्य का निरीक्षण —

देवरिया। मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार द्वारा मनरेगा योजनान्तर्गत ऑफिसर एप्प के माध्यम निरीक्षण किये जाने हेतु विकास खण्ड भलुअनी के ग्राम पंचायत जदु परसिया एवं बरडिहा अली में मनरेगा योजनान्तर्गत चल रहे कार्य का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी, तकनीकी सहायक ग्राम प्रधान उपस्थित रहे।

ग्राम पंचायत जद्दु परसिया में वर्ष 2022-23 में चयनित अमृत सरोवर पर चल रहे कार्य पर कुल 08 श्रमिकों द्वारा पक्का कार्य किया जा था। इस अमृत सरोवर पर अब तक मु0 8.87 लाख की धनराशि व्यय किया गया है अमृत सरोवर मे बनाये गये स्टेप मानक के अनुरूप नही बनाये जाने पर सम्बन्धित तकनीकी सहायक एवं ग्राम पंचायत सचिव स्पष्टीकरण निर्गत किया गया एवं खण्ड विकास अधिकारी को निर्देश दिये गये कि खराब कार्य को सही कराते हुए फोटोग्राफ प्रेषित करें।

ग्राम पंचायत बरडिहा अली मे एक अन्य चल रहे कार्य पर कुल 22 श्रमिकों के लिए निर्गत था कार्य स्थल पर भी कुल 22 श्रमिक कार्य करते हुए पाये गये। उक्त कार्य पर महिला मेट के नियोजन नही किये जाने पर ग्राम पंचायत सचिव एवं तकनीकी सहायक से स्पष्टीकरण एवं सी०आई०बी० स्थापित नही होने पर नियामानुसार वसूली आदेश निर्गत किया गया। उपरोक्त दोनो कार्यों पर विकास खण्ड से अनुश्रवण नही किये जाने पर कार्यक्रम अधिकारी एवं अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी को चेतावनी निर्गत किया गया।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button