अन्य

चेयरमैन उमा अग्रवाल एवं रवि अग्रवाल ने आदर्श नगर पंचायत कार्यालय बुद्धई शहीद स्मारक भारत माता चौक सहित शोहरत गढ़ क्षेत्र के दर्जनों स्कूलों में फहराया तिरंगा।

चेयरमैन उमा अग्रवाल एवं रवि अग्रवाल ने आदर्श नगर पंचायत कार्यालय, बुद्धई शहीद स्मारक , भारत माता चौक सहित शोहरत गढ़ के दर्जनों स्कूलों में फहराया तिरंगा । रिपोर्टर कुणाल जायसवाल - ख्वाजा एक्सप्रेस दैनिक समाचार पत्र पोर्टल यूट्यूब चैनल शोहरतगढ़ । स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जहां पूरे देश में आजादी की धूम मची रही वहीं सिद्धार्थ नगर जनपद में भी बड़े धूम-धाम से स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाया गया। इसी क्रम में चेयरमैन उमा अग्रवाल एवं चेयरमैन प्रतिनिधि एवं व्यापार मंडल अध्यक्ष सिद्धार्थ नगर भाजपा नेता रवि अग्रवाल ने आदर्श नगर पंचायत कार्यालय , शहीद बुद्धई स्मारक , भारत माता चौक सहित शोहरत गढ़ क्षेत्र के दर्जनों स्कूलों पर ध्वजा - रोहण किया है । स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर श्री रवि अग्रवाल ने नगर वासियों को सम्बोधित करते हुए कहा है कि देश को आजाद कराने में जिन वीर जवानों महापुरुषो ने अपने जान की कुर्बानी पेश किया था। हम सभी उनके चरणों में नमन बन्दन श्रद्धा सुमन अर्पित करते हैं। इस बीच देश भक्ति गीत रंगा रंग कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। इस मौके पर अधिशाषी अधिकारी अजय कुमार सभासद अशरफ अंसारी राजकुमार मोदनवाल वकील खान अनुप कसौधन शिवशंकर अग्रहरि सतीश वर्मा नगर पंचायत कर्मचारी राजेश कुमार त्रिपाठी कमलेश गुप्ता बी डी कसौधन मलखान सहित श्रूति कान्वेंट इंग्लिश मीडियम स्कूल के प्रिंसिपल कुणाल जायसवाल आदि सैकड़ों सम्मानित नगर वासी मौजूद रहे।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button