अन्य

चुनाव प्रचार करने महाराष्ट्र पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ, बोले- MVA बिना पहियों वाला ‘महा अनाड़ी’ गठबंधन

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के मद्देनजर चुनाव प्रचार करने के लिए वाशिम और ठाणे पहुंचे। यहां उन्होंने जनसभाओं को संबोधित करते हुए बुधवार को महाविकास अघाड़ी गठबंधन को अनाड़ी गठबंधन करार दिया। साथ ही इसकी तुलना सीएम योगी आदित्यनाथ ने बिना स्टीयरिंग और बिना पहिए वाले वाहनों से की। उन्होंने दोनों ही जिलों में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए एमवीए पर आंतरिक सत्ता संघर्ष में उलझने रहने और विभाजनकारी एजेंडे से प्रेरित होने का आरोप लगाया। साथ ही उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि भाजपा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एकजुट और समृद्ध भारत के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध है।

योगी आदित्यनाथ ने एमवीए को बताया दिशाहीन

बता दें कि सीएम योगी आदित्यनाथ ने एमवीए को दिशाहीन गठबंधन बताया। उन्होंने महाविकास अघाड़ी की तुलना बिना स्टीयरिंग और पहिए वाले वाहन से की औऱ कहा कि महाराष्ट्र के आगे बढ़ाने का इसका कोई इरादा नहीं है। वहीं इससे पूर्व भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने महाराष्ट्र चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने बुधवार को आरोप लगाया कि कांग्रेस ‘शहरी नक्सलियों’ के चंगुल में है और भारत को विभाजित करने के लिए प्रयासरत तत्वों के हाथों की कठपुतली बन गई है। दरअसल 20 नवंबर को हो रहे विधानसभा चुनाव के मतदान के मद्देनजर जेपी नड्डा चुनाव प्रचार करने के लिए अहिल्यानगर जिले के शिरडी पहुंचे थे।

जेपी नड्डा ने कांग्रेस पर साधा निशाना

जेपी नड्डा ने यहां रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने महाविकास अघाड़ी पर विकास परियोजनाओं में रोड़े अटकाने का आरोप लगाया और ऐसी परियोजनाओं को आगे बढ़ाने के लिए सत्तारूढ़ महायुति की प्रतिबद्धता पर जोर दिया। नड्डा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस शहरी नक्सलियों के चंगुल में है। कांग्रेस उन लोगों के हाथों की कठपुतली बन गई है जो देश को तोड़ना और बांटना चाहते हैं। इनका उन लोगों के साथ गठजोड़ है जो अनुच्छेद 370  को वापस से लागू करने की बात करते हैं। उन्होंने कहा कि उनके (कांग्रेस) के एक नेता डीके सुरेश ने कहा कि दक्षिण भारत के लोग अधिक कर देते हैं और यह पैसा उत्तर भारत पर खर्च किया जा रहा है।

(इनपुट-भाषा)

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button