अन्य

अखिलेश यादव पर भड़के सीएम योगी, कहा- वो ‘जिन्ना’ के उपासक हैं, हम ‘सरदार पटेल’ के पुजारी…

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के पास सत्ता बरकरार रखने की बड़ी मुहिम में लगे सीएम योगी लगातार समाजवादी पार्टी और समाजवादी पार्टी के नेताओं को लेकर मुखर हैं। योगी लगातार पार्टी के साथ ही उसके मुखिया अखिलेश यादव पर लगातार हमला कर रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी माइक्रो ब्लागिंग साइट ट्विटर पर बेहद सक्रिय हैं और कोरोना संक्रमण काल में अपनी बात रखने के लिए उसका बेहतर उपयोग भी कर रहे हैं। शुक्रवार को उन्होंने समाजवादी पार्टी पर एक बार फिर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि वे जिन्ना के उपासक हैं और हम सरदार पटेल के पुजारी हैं। उनको पाकिस्तान प्यारा है, हम मां भारती पर जान न्योछावर करते हैं।

उत्तर प्रदेश में 18वीं विधानसभा के गठन के लिए दस फरवरी से होने वाले मतदान के पहले आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक बार फिर से समाजवादी पार्टी को जिन्ना और पाकिस्तान का पोषक बताया है। उन्होंने तीखा हमला बोला है। योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट करके कहा- वो तो जिन्ना के उपासक हैं। हम तो सरदार पटेल’ के पुजारी, उनको पाकिस्तान प्यारा, हम मां भारती पर न्योछावर।

इनके साथ भाजपा उत्तर प्रदेश संगठन के साथ शीर्ष नेतृत्व भी लगा है। भाजपा उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह और अन्य पदाधिकारी भी मोर्चे पर डट गए हैं। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ पार्टी के चाणक्य माने जाने वाले वरिष्ठ नेता अमित शाह इन दिनों डोर टू डोर कैम्पेन में लगे हैं। शुक्रवार को भी मथुरा, मेरठ, बागपत में भाजपा नेता पार्टी के प्रत्याशियों के साथ जाकर घर-घर पर लोगों से जनसंपर्क करेंगे।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button