अन्य

पीड़ित परिवार को मुआवजा व सुरक्षा मुहैय्या कराया जाए : पूर्व विधायक – चौधरी अमर सिंह – आजाद समाज पार्टी।

पीड़ित परिवार को मुआवजा व सुरक्षा मुहैय्या कराई जाए : चौधरी अमर सिंह (राजस्थान में दो सगे भाइयों की निर्मम हत्या को लेकर हुआ विरोध प्रदर्शन) ख्वाजा एक्सप्रेस संवाददाता सिद्धार्थ नगर राजस्थान में कथित गौरक्षकों द्वारा दो मुस्लिम सगे भाइयों को जला कर हत्या कर दिया गया है। पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए, आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्र शेखर आजाद के आह्वाहन पर सिद्धार्थ नगर जनपद मुख्यालय पर पूर्व विधायक चौधरी अमर सिंह के नेतृत्व में आजाद समाज पार्टी के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी संजीव रंजन को एक ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन के मुताबिक राजस्थान में कथित गौरक्षकों द्वारा दो मुस्लिम युवकों को जला कर निर्मम हत्या कर दिया गया था। इस दर्दनाक घटना पर विरोध जताते हुए आजाद समाज पार्टी पूरे देश में धरना प्रदर्शन कर ज्ञापन के माध्यम से अपराधियों को फांसी देने एवं पीड़ित परिवार को मुआवजा व सुरक्षा प्रदान करने की मांग कर रही है। जिसके क्रम में आज सिद्धार्थ नगर मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन कर जिलाधिकारी सिद्धार्थ नगर को ज्ञापन सौंपा गया है। इस दौरान जिला अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद भारती, तहसील शोहरतगढ अध्यक्ष शिव चंद्र भारती, लाल जी भारती, प्रभावती, इसरावती, राज कुमारी, केशव यादव, शक्ति यादव इजहार हुसैन , नूरुल हसन सहित सैकड़ों आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button