अन्य

देश का आम बजट एक भारत श्रेष्ठ भारत का मार्ग प्रशस्त कर रहा है – सतीश शर्मा (प्रभारी मंत्री कुशीनगर )

ब्यूरो ,कुशीनगर

 

 

देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किए गए आम बजट 2023-24 सभी वर्गों खासकर युवाओं, बुजुर्गों, महिलाओं, संगठित एवं असंगठित क्षेत्र के मजदूरों और छोटे बड़े उद्यमियों की आशाओं व आकांक्षाओं को पूरा करने वाला बजट है।यह बजट सर्वस्पर्शी, सर्वसमावेशी, एवं देश के जन जन के सर्वांगीण विकास के प्रति समर्पित है। भारतीय जनता पार्टी सरकार आम बजट को सबका साथ सबका विकास की अवधारणा से अभिमंत्रित कर एक भारत श्रेष्ठ भारत के निर्माण का पथ प्रशस्त कर रही है।

यह बातें भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में आयोजित बजट पर प्रबुद्ध संगोष्ठी को संबोधित करते हुए प्रदेश सरकार के खाद्य रसद व नागरिक आपूर्ति मंत्री और कुशीनगर जिला के प्रभारी मंत्री सतीश शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि कहा। उन्होंने कहा कि यह बजट देश के सर्वांगीण विकास के केंद्र में दलित, आदिवासी, पिछड़ा, महिला, एवं युवा को रखकर एक सुदृढ़ समृद्ध एवं आत्मविश्वास से परिपूर्ण भारत के निर्माण का बजट है।इस बजट में नये भारत के सपनों को साकार करने की सभी संभावनाएं विद्यमान हैं।

प्रभारी मंत्री ने कहा कि आम बजट 2023-24 में नये भारत की समृद्धि का संकल्प है, अन्त्योदय का विजन है, एक सौ तीस करोड़ देशवासियों की सेवा का लक्ष्य है। वर्तमान केन्द्रीय बजट गांव, गरीब, किसान, नौजवान व महिलाओं समेत समाज के हर वर्ग की आशाओं और राष्ट्र के समग्र उत्थान की अपेक्षाओं को पूरक करने वाला है। नि:सन्देह यह बजट भारत को आर्थिक महाशक्ति बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।

उन्होंने कहा कि समावेशी विकास, अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना,बुनियादी ढांचा और निवेश,संभावनाओं को उजागर करना,हरित वृद्धि,युवा शक्ति,वित्तीय क्षेत्र का प्रोत्साहन इस बजट की सात प्राथमिकताएं हैं जो सप्तर्षि की तरह अमृतकाल के दौरान हमारा मार्गदर्शन करेंगी । कहा कि आम बजट केवल डेवलपमेंट का एजेंडा नहीं है बल्कि देश की विकसित सशक्त और समावेशी अर्थव्यवस्था की बुनियाद रखने वाला ब्लू प्रिंट है।अमृतकाल का यह बजट विकसित भारत की आकांक्षाओं और संकल्पों के लिए एक मजबूत नींव रखने वाला बजट है।

संगोष्ठी को उदित नारायण स्नातकोत्तर महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ ममता मणि त्रिपाठी, हनुमान इण्टर कालेज पडरौना के प्राचार्य शैलेन्द्र दत्त शुक्ल, खड्डा विधायक विवेकानंद पाण्डेय, तमकुहीराज विधायक डॉ असीम राय,जिला मंत्री एडवोकेट रामगोपाल गुप्ता ने भी सम्बोधित किया। अध्यक्षता व आभार ज्ञापन जिलाध्यक्ष डॉ प्रेमचन्द मिश्र और संचालन जिला महामंत्री सन्तोष दत्त राय द्वारा किया गया।इस अवसर पर विधायक पी एन पाठक, मनीष जायसवाल, सुरेंद्र सिंह कुशवाहा, मोहन वर्मा, विनय प्रकाश गोंड, जिला पंचायत अध्यक्ष सावित्री जायसवाल, पूर्व विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी,दीपलाल भारती, ब्लाक प्रमुख शशांक दूबे, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि धनन्जय तिवारी सहित सभी जिला पदाधिकारी, मोर्चा जिलाध्यक्ष, मण्डल अध्यक्ष और प्रबुद्ध जन उपस्थित रहे।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button