अन्य

सिद्धार्थ नगर में पार्टी का प्रतिनिधित्व करने वाले देवेन्द्र नाथ त्रिपाठी ने एनसीपी सुप्रीमो व सांसद शरद पवार से दिल्ली में मुलाकात कर सिद्धार्थ नगर वासियों की समस्याओं से कराया अवगत।

ख्वाजा एक्सप्रेस दैनिक समाचार पत्र - अजीज अहमद - तहसील प्रभारी शोहरत गढ़। देवेन्द्र नाथ त्रिपाठी ने एनसीपी सुप्रीमो शरद पवार से मुलाकात कर सिद्धार्थ नगर वासियों की समस्याओं से अवगत कराया है। शोहरत गढ़ विधान सभा क्षेत्र में पार्टी का प्रतिनिधित्व करने वाले राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय सचिव देवेंद्र नाथ त्रिपाठी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद पवार से मुलाकात कर सिद्धार्थ नगर वासियों की समस्याओं से अवगत कराते हुए कहा है कि सिद्धार्थ नगर जनपद के शोहरत गढ़ तहसील मुख्यालय से जनपद मुख्यालय व गोरखपुर और परसा बढ़नी जाने आने के लिए नियमित सरकारी बस सेवा उपलब्ध नहीं है। एक दो बसें चलती भी है तो समय निर्धारित नहीं है। जिससे यात्रियों को प्राइवेट यातायात साधनों का सहारा लेना पड़ता है। एसे में प्राइवेट यातायात साधनों के संचालक यात्रियों से मनमाना किराया वसूल करते हैं और साधन के अभाव का नाजायज फायदा उठा कर यात्रियों को टैमपू वाले ठूस ठूस कर बैठाते हैं।इस तरह इस क्षेत्र के लोगों को कहीं आने जाने के लिए दोहरी मार झेलना पड़ता है। एक तो किराया ज्यादा दूसरे कष्ट से बैठ कर धक्का खाना पड़ रहा है। जिससे शोहरत गढ़ विधान सभा क्षेत्र की जनता बहुत पीड़ित है। श्री देवेन्द्र नाथ त्रिपाठी ने एनसीपी सुप्रीमो व सांसद शरद पवार से अनुरोध किया है कि परिवहन व सड़क केंद्रीय मंत्री मा० नितिन गडकरी जी एवं मा० प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी से मिल कर शोहरत गढ़ क्षेत्र की जनता के इस समस्या का समाधान कराने की कृपा करें। श्री देवेन्द्र के अनुरोध पर एनसीपी सुप्रीमो ने इस समस्या से मा० नितिन गडकरी से मुलाकात कर समाधान कराने का भरोसा दिलाया है।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button