अन्य

पर्यावरण संरक्षण एवं सुरक्षा हमारे जीवन के लिए है अति उपयोगी : चेयरमैन उमा अग्रवाल। अम्बेडकर नगर में पर्यावरण सुरक्षा के प्रति चेयरमैन के साथ नगर पंचायत कर्मियों राजेश त्रिपाठी , बी०डी० कसौधन, शिक्षिका व सभासद ने ग्रामीणों व छात्रों को किया जागरूक।।

पर्यावरण सुरक्षा को लेकर किया गया जागरूक । रिपोर्टर - कुणाल जायसवाल - ख्वाजा एक्सप्रेस दैनिक समाचार पत्र पोर्टल यूट्यूब चैनल शोहरतगढ़, सिद्धार्थनगर। आज आदर्श नगर पंचायत शोहरतगढ़ द्वारा अधिशासी अधिकारी नवीन कुमार सिंह व अध्यक्ष उमा अग्रवाल व वार्ड नंबर 1 अम्बेडकर नगर की सभासद निर्मला देवी की उपस्थिति में स्वच्छता पखवाडा अभियान के अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय अम्बेडकर नगर के छात्र,छात्राओं द्वारा पर्यावरण सुरक्षा एवं स्वच्छ सारथी क्लब (इंडिया स्वच्छता लीग ISL 2.0) के अंतर्गत जन मानस को साफ सफाई के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान प्रधानाचार्य सरिता यादव गरिमा श्रीवास्तव(स0आ0), सपना रानी(स0आ0), बजरंगी(शि0मि0), रेखा पाण्डेय(शि0मि0) नगर पंचायत शोहरतगढ़ कार्यालय के लिपिक राजेश कुमार त्रिपाठी, बीडी कसौधन(एसबीएम), आदि मौजूद रहे।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button