अन्य

क्रिकेट प्रतियोगिता में बतौर मुख्य अतिथि मशहूर सर्जन डॉ० सरफराज अंसारी बोले – खेल से समाज में बढ़ता है भाई -चारा। हरियाणा टीम को सेमीफाइनल हरा कर लखनऊ टीम पहुंची फाइनल में।

शोहरत गढ़ - सिद्धार्थ नगर। शोहरत गढ़ के छतहरी में आयोजित गौतम बुध ऑल इंडिया क्रिकेट प्रतियोगिता का पहला सेमीफाइनल मुकाबला क्रिकेट एसोसिएशन लखनऊ व फरीदाबाद (हरियाणा) के बीच आज खेला गया। जिसमें हरियाणा के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। फरीदाबाद (हरियाणा) की पूरी टीम 24.3 ओवर में 142 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। हरियाणा की तरफ से रोहन देशवाल ने 37 युवक कुंडू ने 20 व चेतन शर्मा ने 30 रनों का योगदान दिया है। क्रिकेट एसोसिएशन लखनऊ की तरफ से हसन अख्तर ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4.4 ओवर में 7 रन देते हुए 7 विकेट झटक कर हरियाणा टीम को जोरदार झटका लगा दिया है। हरियाणा टीम के कप्तान विपरज निगम को सिर्फ एक विकेट मिला। लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ की टीम अच्छी बल्लेबाजी करते हुए इस मैच को 6 विकेट से जीत लिया है । आतिफ साजिद के 55 रन व शिवम पांडे के 52 रनों की बदौलत इस मैच को क्रिकेट एसोसिएशन लखनऊ ने जीतकर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। हरियाणा की तरफ से पीयूष पहल व चेतन ने एक-एक विकेट लिए हैं। इस मैच के मैन ऑफ द मैच 7 विकेट लेने वाले क्रिकेट एसोसिएशन लखनऊ के खिलाड़ी हसन अख्तर को दिया गया। आयोजकों में पूर्व जिला पंचायत सदस्य उमेश प्रताप सिंह, नगर पंचायत शोहरत गढ़ अध्यक्ष प्रत्याशी रवि अग्रवाल, रवि सिंह का नाम शामिल है। इस मैच के अंपायर साहिल सैफी व विवेकानंद मलिक रहे। इस अवसर पर इंजीनियर एजाज अहमद अंसारी, अल्ताफ हुसैन , सिसोदिया करवाल, विनय प्रताप सिंह ، अंबिका त्रिपाठी ، राजेश उपाध्याय ،विवेचन कुमार ، विवेक मणि त्रिपाठी، विपिन मणि त्रिपाठी ،प्रदीप उपाध्याय मनीष श्रीवास्तव आदि लोग उपस्थित रहें।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button