अन्य

न्यायालय परिसर से लेकर पूरे नगर पालिका परिषद सिद्धार्थ नगर में जलजमाव : हर कोई परेशान। ( जलजमाव से न्यायालय में आना जाना हुआ दुश्वार : देवेन्द्र नाथ त्रिपाठी ( वरिष्ठ अधिवक्ता)

न्यायालय परिसर से लेकर पूरे नगर पालिका परिषद सिद्धार्थ नगर में जलजमाव : हर कोई परेशान। ( जलजमाव से न्यायालय में आना जाना हुआ दुश्वार : देवेन्द्र नाथ त्रिपाठी ( वरिष्ठ अधिवक्ता) नबी हुसैन रिपोर्टर ख्वाजा एक्सप्रेस दैनिक समाचार पत्र पोर्टल सिद्धार्थ नगर। सिद्धार्थ नगर जनपद मुख्यालय पर जलनिकासी की उचित व्यवस्था न किए जाने से हर सड़क पर यहां तक कि न्यायालय परिसर में जलजमाव की स्थिति साफ देखी जा रही है जैसा कि फोटो में दिखाई दे रहा है। जिससे हजारों नगर वासियों के न्यायालय में न्यायाधीशो , अधिवक्ताओं, न्यायालय कर्मचारियों के साथ साथ मुकदमा की पैरवी करने वालों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जिसे लेकर नगर पालिका परिषद प्रशासन चेयरमैन, सभासदों , अधिशाषी अधिकारी के प्रति लोगों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। वरिष्ठ अधिवक्ता देवेन्द्र नाथ त्रिपाठी ने बताया है कि जनपद मुख्यालय सिद्धार्थ नगर के स्थानीय नगरपालिका प्रशासन की गैर जिम्मेदाराना रवैय्ये से मुलाकात की ए दुर्दशा देखी जा रही है। महिलाओं एवं बच्चों का तो जलजमाव के कारण घरों से निकलना ही दूभर हो गया है। न्यायालय परिसर में अधिक जलजमाव के कारण न्यायालय में कामकाज रोक देना पड़ता है, जिससे अधिवक्ताओं के साथ फरियादियों को आर्थिक शारीरिक हर तरह से नुकसान उठाना पड़ रहा है। सभी ने नगर पालिका परिषद प्रशासन से तत्काल जलजमाव की समस्या से निजात दिलाने की मांग की है। गौरतलब हो कि सिद्धार्थ नगर जनपद मुख्यालय भी है और नगर पालिका परिषद भी है। यहां करोड़ों रुपए विकास के नाम पर आते ही होंगे तो करोड़ों रुपए जा कहां रहे हैं जबकि जलनिकासी तक की भी ब्यवस्था नगर पालिका परिषद सिद्धार्थ नगर नहीं कर पा रहा है। ए जांच का विषय है।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button