अन्य

शोहरत गढ़ के गोलघर में संजय खेतान की पुस्तैनी जमीन के साथ नगर पंचायत की जमीन पर हुई प्लाटिंग पर चला नगर पंचायत अध्यक्ष का हथौड़ा। बगैर नक्शा स्वीकृत व बगैर ले आउट के ही कराया जा रहा था निर्माण। रिपोर्टर – कुणाल जायसवाल वसीम अख्तर ख्वाजा एक्सप्रेस दैनिक समाचार पत्र पोर्टल शोहरत गढ़।

शोहरत गढ़ के गोलघर में संजय खेतान की पुस्तैनी जमीन के साथ नगर पंचायत की जमीन पर हुई प्लाटिंग पर चला नगर पंचायत अध्यक्ष का हथौड़ा। बगैर नक्शा स्वीकृत व बगैर ले आउट के ही कराया जा रहा था निर्माण। रिपोर्टर – कुणाल जायसवाल वसीम अख्तर ख्वाजा एक्सप्रेस दैनिक समाचार पत्र पोर्टल शोहरत गढ़। शोहरतगढ़ चैयरमैन उमा अग्रवाल - ई०ओ० नवीन कुमार सिंह ने सख्ती के साथ हटवाया अबैध अतिक्रमण ● भूमाफियों के हौसंले बुलन्द, बिना ले आउट के ही करा रहे थे प्लाटिंग का कार्य ● भूमाफियों ने पुस्तैनी जमीन का किया है 7 करोड़ में सौदा, सौदे के साथ नगर पंचायत की सार्वजनिक भूमि पर दिखाया अपना अधिकार, ताकि कमाया जा सके मोटा मुनाफा ● जानकारी मिलने पर दोपहर में ही निर्माण कार्य रुकवा दिया गया था, उन्हें नगर पंचायत प्रशासन से नक्सा स्वीकृत और ले-ऑउट के लिए कहा गया है, बिना नक्सा स्वीकृति के किसी प्रकार का निर्माण नही होने पायेगा। उन्होंने यह भी कहा है कि भूमाफियों के विरुद्ध अभियान चलाकर सख्ती के साथ कार्यवाही की जाएगी, जरूरत पड़ने पर बुलडोज़र भी चलेगा- उमा अग्रवाल, चैयरमैन शोहरतगढ़ ● आरोप है कि नगर पंचायत प्रशासन की बगैर स्वीकृति और बिना ले-ऑउट के ही पुस्तैनी जमीन के साथ नगर पंचायत की भी भूमि पर प्लाटिंग का कार्य किया जा रहा है। बहरहाल अध्यक्ष प्रतिनिधि रवि अग्रवाल के दखल के बाद दोपहर में ही अबैध निर्माण को रुकवा दिया है। शोहरतगढ़ कस्बे के गोलघर के पास संजय खेतान आदि की पुस्तैनी मकान है, करीब 10 वर्ष पहले भी कतिथ रूप से उनके द्वारा किये गये अबैध कब्जे को तत्कालीन एसडीएम के रूप में आई०ए०एस० अधिकारी भवानी सिंह खंगारोत, जिनके पास अधिशासी अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार था, पुलिस बल के साथ सख्ती से वृत्ताकार बनाते हुए अबैध निर्माण को हटवा दिया था, जिसके साक्ष्य और घटना के चश्मदीद आज भी मौजूद है। भूमाफियों के हौसले बुलंद है जो जबरिया प्लाटिंग के नाम पर पुस्तैनी मकान के अलावा नगर पंचायत की सार्वजनिक भूमि पर अवैध कब्जा कर रहे है, जो लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। जानकार बताते है कि अनुबन्ध के आधार पर संजय खेतान आदि की इसी पुस्तैनी जमीन का सौदा करीब 7 करोड़ रुपये में हुआ है और भूमाफिया पुस्तैनी जमीन से अधिक भूमि पर जबरिया निर्माण कर रहे है। चैयरमैन उमा अग्रवाल ने कहा कि जानकारी मिलने पर दोपहर में ही निर्माण कार्य रुकवा दिया गया था, उन्हें नगर पंचायत प्रशासन से नक्सा स्वीकृत और ले-ऑउट के लिए कहा गया है, बिना नक्सा स्वीकृति के किसी प्रकार का निर्माण नही होने पायेगा। उन्होंने यह भी कहा है कि भूमाफियों के विरुद्ध अभियान चलाकर सख्ती के साथ कार्यवाही की जाएगी, जरूरत पड़ने पर बुलडोज़र भी चलेगा। अधिशासी अधिकारी नवीन कुमार सिंह ने कहा कि अबैध अतिक्रमण को लेकर शख्ती के साथ कार्यवाही की गई है। अबैध निर्माण हटवा दिया गया।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button