अन्य

जनता की समस्याओं का निदान करना हमारी जिम्मेदारी है : विधायक विनय वर्मा।

कुणाल जायसवाल वसीम अख्तर - ख्वाजा एक्सप्रेस दैनिक समाचार पत्र पोर्टल शोहरत गढ़। जनता की समस्याओं का निदान करना हमारी जिम्मेदारी : विधायक विनय वर्मा ख्वाजा एक्सप्रेस संवाददाता शोहरतगढ़़ ग्राम चौपाल के माध्यम से गाँव की समस्याओं का गाँव में ही समाधान के तहत अपने विधानसभा क्षेत्र के पड़रिया परसा स्टेशन में आयोजित चौपाल में उपस्थित अपने सभी देवतुल्य जनता जनार्दन से बातचीत कर उनकी समस्याओं को जाना तथा उसके निदान हेतु आवश्यक पहल किया एवं उनको आश्वस्त किया। चौपाल कार्यक्रम के माध्यम से अपने देवतुल्य क्षेत्रवासियों से सीधे संपर्क स्थापित कर उनके निजी व उनके क्षेत्र की समस्याओं का निदान हमारी प्राथमिकताओं में से है। चौपाल में प्रधान मो० सफीक, मो. सिराज अहमद, मो0 उमर, राजदेव यादव, राम उजागिर, छेदी, जोखू पाण्डेय, खनीजा बानो, दूल मोहम्मद, हबीबुल्लाह, रिजवान अहमद, अजय वरुण एवं अन्य सम्मानित जनों की उपस्थिति रही। साथ ही हमारे सहयोगियों, शुभचिंतकों तथा अपना दल (एस), बीजेपी एवं निषाद पार्टी के सम्मानित कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी हेतु उनको हार्दिक धन्यवाद ज्ञापित करते हैं।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button