अन्य

इटवा थाना पुलिस ने वाहन चोर को किया गिरफतार – बाइक बरामद

थाना इटवा पुलिस ने वाहन चोर को किया गिरफ्तार । ख्वाजा एक्सप्रेस दैनिक समाचार पत्र पोर्टल - इटवा सिद्धार्थ नगर ! अमित कुमार आनंद, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के संबंध में दिए गए निर्देश के क्रम में सिद्धार्थ अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर व हरीशचंद्र क्षेत्राधिकारी इटवा के कुशल पर्यवेक्षण में आज अरविन्द कुमार मौर्य प्रभारी निरीक्षक थाना इटवा मय टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 68/2023 धारा 379 से सम्बन्धित अभियुक्त को भेलहुआ मोड़ के पास से गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय रवाना किया गया । अभियुक्त के कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल हीरो एचएफ डीलक्स रजि0सं0 UP55AD9301 बरामद किया गया है। अभियुक्त अनिल यादव पुत्र श्याम सुंदर यादव साकिन देवाइचपार थाना कठेला समयमाता जनपद सिद्धार्थनगर को जेल भेज दिया गया है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 राजेश कुमार पाण्डेय थाना कठेला समयमाता , का0 राकेश पटेल थाना कठेला समयमाता , का0 सतीश यादव थाना कठेला समयमाता जनपद सिद्धार्थनगर शामिल रहे।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button