अन्य

गौतम बुद्ध आल इंडिया क्रिकेट प्रतियोगिता में बतौर मुख्य अतिथि विधायक विनय वर्मा बोले – खेल से युवाओं को अपनी प्रतिभा निखारने का मिलता है मौका ।

ख्वाजा एक्सप्रेस - शोहरत गढ़ - सिद्धार्थ नगर। आज गौतम बुद्ध आल इंडिया क्रिकेट प्रतियोगिता में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए विधायक विनय वर्मा ने कहा है कि खेलों के आयोजन से युवाओं के प्रतिभाओं को निखारने का प्रयास किया जा रहा है। जिसके लिए आयोजकों की सराहना की जाना चाहिए। गौतम बुद्ध आल इंडिया क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन वीरेंद्र ग्रामीण स्टेडियम छरहरी शोहरत गढ़ सिद्धार्थ नगर में किया गया है। यह प्रतियोगिता 9 फरवरी से शुरू हो कर 15 फरवरी तक चलेगी। इस में 7 टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। जिसमें गोरखपुर, लखनऊ, हरियाणा, बलिया, बिहार, बहराइच, बनारस एवं सिद्धार्थ नगर की टीमें हिस्सा लेंगी। आज इस प्रतियोगिता के पहले दिन गोरखपुर - लखनऊ के बीच मैच खेला जा रहा है। इस प्रतियोगिता के आयोजकों में प्रमुख रूप से उमेश सिंह, रवि अग्रवाल, रवि सिंह का नाम शामिल है। आयोजकों ने मुख्य अतिथि विधायक विनय वर्मा को फूल मालाओं के साथ शील्ड भेंट कर सम्मानित किया है। जिसके लिए विधायक ने आयोजकों के प्रति आभार व्यक्त किया है। गोरखपुर की टीम ने पांच विकेट खोकर 25 ओवर में 156 रन बनाए , जिसके जवाब में लक्ष्य को पूरा करने के लिए खेलने उतरी लखनऊ की टीम ने 24 ओवर 2 गेंदों में 5 विकेट खोकर जीत हासिल कर लिया है। मैन ऑफ द मैच लखनऊ टीम के कप्तान विपरज ने अपने नाम कर लिया है। मौके पर हरीश वर्मा , राकेश तिवारी ,अल्ताफ हुसैन अम्बिका त्रिपाठी, विनय सिंह, प्रदीप उपाध्याय, मनीष श्रीवास्तव, पाटेश्वरी श्रीवास्तव, राकेश यादव, संजय कौशल, राजेश उपाध्याय, प्रहलाद मिश्रा, विवेक पांडेय, बेचन, केशव यादव, सहित भारी संख्या में दर्शक मौजूद रहे। आयोजक रवि अग्रवाल ने बताया है कि 10 फरवरी को बिहार और बनारस के बीच मैच होगा।

IMG_9571

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button