अन्य

विधायक विनय वर्मा ने नगर में सीसी रोड का किया उद्घाटन। चेयरमैन प्रतिनिधि रवि अग्रवाल ने विधायक का अदा किया शुक्रिया।

कुणाल जायसवाल - ख्वाजा एक्सप्रेस दैनिक समाचार पत्र पोर्टल शोहरत गढ़। विधायक विनय वर्मा ने किया सीसी रोड का उद्घाटन । विधानसभा क्षेत्र शोहरतगढ़ में संपन्न हुये सड़क निर्माण कार्यों की सूचि में एक और विकास कार्य जुड़ गया। विधायक शोहरतगढ़़ विनय वर्मा द्वारा विधायक निधि वर्ष 2022-23 विकास खण्ड शोहरतगढ़ नगर पंचायत शोहरतगढ़ में नीबी दोहनी में मुख्य सड़क से सुरेंद्र गुप्ता के घर से लेकर कादिर के घर तक 110 मीo सीसी रोड के निर्माण कार्य जिसकी स्वीकृत लागत 9.85 लाख रुपये थी, जिसका लोकार्पण मुख्य अतिथि विधायक विनय वर्मा ने विधिवत पूजा-पाठ करके एवं शिलापट्ट का अनावरण करके किया। इस दौरान वहाँ के स्थानीय लोगों ने विधायक को फूल-माला पहनाकर स्वागत-सम्मान किया। इस शुभ अवसर पर नगर पंचायत शोहरतगढ़़ अध्यक्ष प्रतिनिधि रवि अग्रवाल अग्रवाल ने नगर में विकास कार्य कराए जाने पर विधायक विनय वर्मा को धन्यवाद ज्ञापित किया है। इस मौके पर सुरेन्द्र गुप्ता, गुड्डु अग्रहरि, शिव चरण अग्रहरि, परशुराम, सनोहर नेता, महेश जी, दीपक वर्मा, रामदास वर्मा, मनोज तिवारी, राजेश सोनी, विष्णु सिंह, विजय गुप्ता तथा हरीराम निषाद ( ज़िला अध्यक्ष, निषाद पार्टी ) सहित नगर वासी मौजूद रहें।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button