अन्य

दीनहीन की सतत सेवा में सक्रिय समाजसेवी नीरु बिष्ट को मिला सम्मान

बिलासपुर, छत्तीसगढ़। शहर की ख्यातिलब्ध समाजसेवी रोटरी क्लब ऑफ क्राउन और स्माइल वेलफेयर फाउंडेशन छत्तीसगढ़ की अध्यक्ष नीरु बिष्ट को उनकी सेवाओं के लिए महिला दिवस के अवसर पर हरिहर ऑक्सीजोन एवं सक्षम संस्था के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित समारोह में सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय के कुलपति आचार्य अरुण दिवाकरनाथ वाजपेयी, डॉक्टर एलसी मढ़रिया, डॉक्टर विनोद तिवारी,डॉक्टर रश्मि बुधिया और डॉक्टर संजना तिवारी की उपस्थिति में नीरु बिष्ट को यह सम्मान प्रदान किया गया। समाजसेवा का पर्याय बन चुकी नीरु बिष्ट विगत पांच वर्षों से बिलासपुर और आसपास के गाँव में समाज सेवा में सक्रिय हैं । कोरोना काल में उनकी अहम भूमिका के लिए उन्हें याद किया जाता है। कोरोना के विकराल दौर में उन्होंने बिना किसी परवाह के पीड़ितों दीन दुखियों की सेवा में सक्रिय रहीं। कोई भी जरूरतमंद नीरु बिष्ट से मिलकर कभी खाली हाथ वापस नहीं जाता। कभी कोई तकलीफ में हो नीरु वहाँ पहुंचकर उनकी समस्या सुलझाने का हरसम्भव प्रयास करती हैं। समाजसेवा के क्षेत्र में नीरु बिष्ट के इसी समर्पण के लिए उन्हें महिला दिवस पर सम्मानित किया गया ।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button