अन्य

आप्रेशन त्रिनेत्र के तहत प्रधान करम हुसैन ने करहिया में लगवाया आठ कैमरा : सराहनीय।

हमारा उद्देश्य शासन प्रशासन का सहयोग करना है, जिसके मद्देनजर सीमावर्ती गांव करहिया में आठ कैमरे लगा दिया गया है : करम हुसैन।

आप्रेशन त्रिनेत्र के तहत प्रधान करम हुसैन ने करहिया में लगवाया आठ कैमरा : सराहनीय।

कुणाल जायसवाल वसीम अख्तर ख्वाजा एक्सप्रेस दैनिक समाचार पत्र पोर्टल शोहरत गढ़।

आप्रेशन त्रिनेत्र के तहत  जनपद सिद्धार्थ नगर के गांव गांव में कैमरे लगाने की अपील पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद द्वारा लगातार की जा रही है। जिस पर अमल करते हुए विकास खंड शोहरत गढ़ के ग्राम पंचायत करहिया के ग्राम प्रधान करम हुसैन ने करहिया गांव में आठ कैमरे लगवा दिए हैं। जिस की सराहना की जा रही है। थानाध्यक्ष पंकज पांडेय ने कहा है कि प्रधान करम हुसैन ने पुलिस अधीक्षक का सम्मान करते हुए पुलिस विभाग के सहयोग के लिए कैमरे लगवाए  हैं जो सराहनीय है। जल्द ही इन्हें सम्मानित किया जाएगा। इस बाबत ग्राम प्रधान करम हुसैन ने बताया है कि पुलिस अधीक्षक के साथ आप्रेशन त्रिनेत्र को लेकर हुई बैठक के बाद ही उनके सम्मान में करहिया गांव में आठ कैमरे लगा दिए गए हैं। इन कैमरों से जहां गांव की निगरानी होगी वहीं गांव से सटे भारत नेपाल सीमा पर हो रही तस्करी आदि पर भी निगरानी होगी। जिस से प्रशासन को कार्रवाई करने में आसानी होगी और शासन की मंशा पूरी होगी।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button