अन्य

संजय क्रिकेट क्लब ने 7 विकेट से स्टार क्रिकेट क्लब से जीता मैच । वहीं दूसरे मैच में स्विफ्टर कैफे क्रिकेट क्लब ने जाहिद क्रिकेट क्लब से जीता मैच।

विनय सोनी - ख्वाजा एक्सप्रेस दैनिक समाचार पत्र पोर्टल यूट्यूब चैनल - बर्डपूर सिद्धार्थ नगर। भारत रत्न स्व अटल बिहारी वाजपेयी कैनवस वॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का बर्डपुर में चल रहा आयोजन। बर्डपुर, सिद्धार्थनगर। भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी कैनवस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता 2024 सीजन 2 का छठवां एवं सातवां लीग मैच शुक्रवार को खेला गया। जिसमें दो मैच खेले गए। छठवां लीग मैच स्टार क्रिकेट क्लब मदारीपुर और संजय क्रिकेट क्लब मोहाना के बीच खेला गया। जिसमें संजय क्रिकेट क्लब ने टॉस जीत कर पहले क्षेत्र रक्षण का फैसला किया और बैटिंग के लिए उतरी स्टार क्रिकेट क्लब की टीम निर्धारित 12 ओवरों में 6 विकेट खोकर कुल 77 रन बनाए। जिसके जवाब में उतरी संजय क्रिकेट की टीम ने मात्र 7 ओवरों में ही 3 विकेट खोकर ही जीत के लक्ष्य को हासिल कर लिया। मैच में 3 ओवर 10 रन और 3 विकेट लेने वाले आशीष यादव ने मैन ऑफ द मैच का खिताब अपने अपने नाम किया। उधर द्वितीय पाली में आयोजित हुए मैच में स्वेटर कैफे क्रिकेट क्लब तथा जाहिद क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया जिसमें स्विफटर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवरों में 6 विकेट खोकर 148 रन बनाए और जवाब में उतरी जाहिद क्रिकेट क्लब की टीम निर्धारित 10 ओवर में 4 विकेट खोकर मात्र 110 रन ही बना पाए। इसके पश्चात स्वेटर की टीम ने 38 रनों से मैच जीत लिया। स्विफ्ट के रिजवान ने सात छक्कों की मदद से 47 रन बनाकर मैन ऑफ द मैच का खिताब अपने नाम कर लिया। जिन्हें चांदी का सिक्का इनाम दिया गया। इस दौरान भाजपा नेता फूलचन्द्र जयसवाल, सुनील जयसवाल, विकास पाण्डेय,आयोजक नितेश पाण्डेय, अध्यक्ष अमित उपाध्याय, दुर्गेश आजाद, विनय वर्मा, विवेक गोस्वामी, सोनू गोस्वामी, शिवकुमार यादव, ओंकार यादव, सुनील जायसवाल, जाकिर हुसैन, धर्मेंद्र कुमार, अरुण जयसवाल, मंगलेश शुक्ला , राकेश कुमार, नौशाद अहमद, शहजाद अहमद, राम बाबू, संदीप कुमार, विशाल कुमार, अबू शामा खान, राजेंद्र विश्वकर्मा, कंचन वर्मा सहित हजारों की संख्या में दर्शक मौजूद रहे।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button