अन्य

नगर पंचायत शोहरतगढ़ में सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती मनाई गई। चेयरमैन प्रतिनिधि रवि अग्रवाल ने कहा महापुरुषों के आदर्श पर चल कर हिन्दू मुस्लिम एकता बनाए रखना अब हमारी जिम्मेदारी।

रिपोर्टर - कुणाल जायसवाल वसीम अख्तर । ।नगर पंचायत शोहरतगढ़ में सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती मनाई गई शोहरतगढ़ सिद्धार्थ नगर । आज लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती है । जब भारत आजाद हुआ तब हमारा मुल्क 550 से भी ज्यादा छोटी बड़ी देसी रियासतों में बटा हुआ था। इन्हें हिंदुस्तान में मिलाना बहुत जरूरी था जो कि एक चुनौती पूर्ण कार्य था। कई रियासतें भारत में न मिलकर खुद को अलग स्वतंत्र रखना चाहती थी। सरदार वल्लभ भाई पटेल भारत के पहले उप प्रधानमंत्री और पहले गृहमंत्री थे । उन्होंने देश के एकीकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई आज उन्हीं के जन्म दिवस को एकता दिवस के रूप में मनाया जाता है। कार्यालय नगर पंचायत शोहरतगढ़ सभागार में अध्यक्ष प्रतिनिधि रवि अग्रवाल द्वारा सरदार वल्लभभाई पटेल के छायाचित्र पर माल्यार्पण करके उन्हें नमन किया गया एवं राष्ट्र की एकता अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने के लिए उपस्थित लोगों द्वारा शपथ एवं संकल्प लिया गया कार्यक्रम में सभासद मनोज शिव शंकर दिनेश कुमार अनूप अशरफ अंसारी सतीश चंद्र वर्मा शिव प्रकाश वकील खान व कर्मचारियों में लिपिक राजेश कुमार त्रिपाठी कमलेश गुप्ता बी डी गुप्ता मलखान कनौजिया धीरेंद्र तिवारी अक्षय गुप्ता अंकित गुप्ता श्रीनिवास दुर्गेश अग्रहरि अतुल रावत राकेश मनोज चौहान मुकेश कुमार सूरज निगम लक्ष्मी देवी आदि लोग मौजूद रहे।

है

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button