अन्य

27 मई शनिवार शाम 4 बजे से शोहरतगढ़ नगर पंचायत में आयोजित होगा शपथग्रहण समारोह : ईओ नवीन कुमार सिंह। एसडीएम उत्कर्ष श्रीवास्तव नव निर्वाचित अध्यक्ष ऊमा अग्रवाल एवं पंद्रह सभासदों को दिलाएंगे संविधान की शपथ।

बतौर मुख्य अतिथि सांसद जगदंबिका पाल एवं बतौर विशिष्ट अतिथि विधायक विनय वर्मा होंगें समारोह में शामिल।

कुणाल जायसवाल – वसीम अख्तर

ख्वाजा एक्सप्रेस दैनिक समाचार पत्र पोर्टल शोहरत गढ़ सिद्धार्थ नगर।

आदर्श नगर पंचायत शोहरतगढ़ में नव निर्वाचित नगर पंचायत अध्यक्ष ऊमा अग्रवाल एवं पंद्रह सभासदों निर्मला देवी, मनोज, प्रियंका श्रीवास्तव, मंजू देवी,शिव शंकर, मीरा देवी, दिनेश कुमार,सरोज देवी,अनुप कसौधन,अशरफ अंसारी,सुमन गौड़, सतीश चंद्र ,शिव प्रकाश वकील खान, संध्या देवी को एसडीएम शोहरत गढ़ उत्कर्ष श्रीवास्तव संविधान की शपथ दिलाएंगे। शपथग्रहण समारोह में सांसद जगदंबिका पाल बतौर मुख्य अतिथि एवं विधायक विनय वर्मा बतौर विशिष्ट अतिथि प्रतिभाग करेंगे। शपथग्रहण समारोह कार्यक्रम नगर पंचायत कार्यालय से सटे मारवाड़ी धर्मशाला में आयोजित किया जाएगा। ए जानकारी अधिशाषी अधिकारी नवीन कुमार सिंह ने देते हुए नगर वासियों से शपथग्रहण समारोह में शामिल होने की अपील की है।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button