अन्य

क्षेत्र की स्वास्थ्य, सड़क, पेयजल व जल निकासी व्यवस्था होगी सुदृढ़ – विधायक विनय वर्मा

कुणाल जायसवाल वसीम अख्तर ख्वाजा एक्सप्रेस दैनिक समाचार पत्र पोर्टल शोहरत गढ़। क्षेत्र की स्वास्थ्य, सड़क, पेयजल व जल निकासी व्यवस्था होगी सुदृढ़ - विधायक विनय वर्मा । विधानसभा क्षेत्र शोहरत गढ़ के बढ़नी ब्लाक के अहिरौला व इटवा ब्लाक के मेंहनानी में रविवार को आयोजित चौपाल कार्यक्रम में विधायक विनय वर्मा ने ग्रामीणों की समस्याओं को सुना और उसके निदान का आश्वासन भी दिया। अहिरौला मे उप स्वास्थ्य केंद्र, पानी टँकी से जलापूर्ति बहाल कराने, अस्पताल पर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने, जल निकासी व्यवस्था ठीक कराने, गांव में गुजरे हुये सड़क की मरम्मत कराने, मेला मैदान को सुन्दरी करण आदि की मांग की । इस दौरान निषाद पार्टी के जिलाध्यक्ष हरीराम निषाद, अपना दल एस के विधानसभा अध्यक्ष रामदास मौर्या, विष्णु सिंह, हरीश वर्मा, जगदम्बिका शर्मा, शत्रुघ्न सोनी, प्रशांत सिंह, प्रेमचंद पासवान, अनिल पासवान, अजय वरुण, सुरेन्द्र चौहान, रिजवान आदि मौजूद रहे।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button