अन्य

पात्रों को विधवा बृद्वा विकलांग पेंशन का लाभ दिलाया जा रहा है : रवि अग्रवाल ( नगर पंचायत शोहरतगढ़ कार्यालय पर लगा कैम्प )

अशरफ अंसारी - रिपोर्टर - ख्वाजा एक्सप्रेस दैनिक समाचार पत्र पोर्टल यूट्यूब चैनल - शोहरतगढ़। पात्रों को विधवा बृद्वा विकलांग पेंशन का लाभ दिलाया जा रहा है : रवि अग्रवाल ( नगर पंचायत कार्यालय पर लगा कैम्प ) शोहरत गढ़ सिद्धार्थ नगर आदर्श नगर पंचायत शोहरतगढ़ अध्यक्षा के निर्देश पर प्रतिनिधि रवि अग्रवाल के मौजदूगी में समाज कल्याण विभाग द्वारा विधवा पेंशन,वृद्धा पेंशन,विकलांग पेंशन योजना के बारे में नगर पंचायत कार्यालय सभागार में कैम्प लगाया गया। जिसमें चार पात्र लोगो का ऑनलाइन किया गया। लगभग 30 लोगों का केवाईसी अपडेट किया गया । जिनका NPCI नहीं था उनको NPCI कराने को कहा गया। और कुछ लोगों का आवेदन जिले स्तर पर लंबित है जिसे जल्द ही निस्तारित कर दिया जाएगा। इस दौरान चेयरमैन प्रतिनिधि रवि अग्रवाल, प्रमोद कुमार ADO समाज कल्याण, सभासद अशरफ अंसारी,अनूप कसौधन, वकीलखान, राजू गिरि, नगर पंचायत के राजेश त्रिपाठी, कमलेश गुप्ता, बी.डी.कसौधन,अंकित गुप्ता, अक्षय गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button