अन्य

जनता मंहगाई बेरोजगारी से पीड़ित है – देवेन्द्र नाथ त्रिपाठी

वरिष्ठ अधिवक्ता एवं समाज सेवी देवेन्द्र नाथ त्रिपाठी ने सरकार से पूछा है सवाल – दस वर्षों से देश की जनता मंहगाई बेरोजगारी से पीड़ित है क्या ए ही मोदी की गारंटी है। सिद्धार्थ नगर के वरिष्ठ अधिवक्ता एवं समाज सेवी देवेन्द्र नाथ त्रिपाठी ने सरकार से पूछा है सवाल – विगत दस वर्षों से देश की जनता मंहगाई बेरोजगारी से पीड़ित है क्या ए ही मोदी की गारंटी है। रिपोर्टर - कुणाल जायसवाल - ख्वाजा एक्सप्रेस दैनिक समाचार पत्र पोर्टल यूट्यूब चैनल - शोहरतगढ़ सिद्धार्थनगर।। वरिष्ठ अधिवक्ता एवं समाज सेवी पूर्व प्रत्याशी विधानसभा क्षेत्र शोहरतगढ़ देवेन्द्र नाथ त्रिपाठी ने क्षेत्र में भ्रमण के दौरान कहा है कि विगत दस वर्षों से जनता मंहगाई भ्रष्टाचार बेरोजगारी से पीड़ित है। जनता भुखमरी के कगार पर है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ए गारंटी देते हुए गर्व ब्यक्त करते नहीं थक रहे हैं कि भाजपा की मोदी सरकार अस्सी करोड़ गरीबों को पांच किलो गेहूं चावल मुफ्त में हर महीने दे रही है। इन्हें मंचों पर रैलियों में ए भाषण देते हुए शर्म नहीं आती कि मोदी योगी राज में देश प्रदेश में बेरोजगारी के चलते ही गरीबों की संख्या सर्वाधिक हो गई है और बेरोजगारी की मार झेल रही ए गरीब जनता सरकार द्वारा दिए जा रहे पांच किलो गेहूं चावल मुफ्त में लेने को मजबूर दिखाई दे रहे हैं। मोदी योगी सरकार बेरोजगार युवाओं नौकरी देने के नाम पर ठगी कर रही है। पहले नौकरी की परीक्षा के नाम पर शुल्क वसूल लिया जाता है और फिर पेपर लीक करा दिया जाता है। इससे भले ही सरकार की तिजोरी तो जरूर भर रही है लेकिन युवाओं का समय व पैसा बर्बाद हो रहा है और देश के युवाओं का भविष्य अंधकारमय हो रहा है। मैं देवेन्द्र नाथ त्रिपाठी सरकार से ए पूछ रहा हूं कि क्या यही मोदी की गारंटी है। श्री देवेन्द्र ने सरकार से मांग किया है कि सरकार युवाओं को बेरोजगारी भत्ता तत्काल देना शुरू करें, जिन किसानों की फसल जल जा रही है उन्हें चार गुना मुआवजा दिया जाए आदि

oplus_2

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button